फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister Sarang swept in Bhopal, the campaign will run in 17 wards till October 30, the minister roame

Bhopal:मंत्री सारंग ने भोपाल में लगाई झाड़ू, 30 अक्टूबर तक 17 वार्डों में चलेगा अभियान,1 घंटे घूमते रहे मंत्री

Sat, 26 Oct 2024 06:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 26 Oct 2024 06:10 PM IST
सार

दीपावली से पहले राजधानी भोपाल में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को सुभाष नगर इलाके में झाड़ू लगाकर सफाई की और सड़कों के गड्ढे देखें। करीब एक घंटे तक वे इलाके में घूमे। इस दौरान महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई भी की गई।

 

विज्ञापन
Bhopal: Minister Sarang swept in Bhopal, the campaign will run in 17 wards till October 30, the minister roame
झाडू लगाते मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दीपावली के पहले नरेला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं कटर मशीन से घास काटकर झाड़ू लगाकर इसका शुभारंभ किया। सारंग ने कहा कि इस अभिनव पहल से सफाई मित्रों के साथ नागरिक और कार्यकर्ता भी जुड़ेंगे। नरेला विधानसभा के 17 वार्डों में अगले 5 दिन यानी, 30 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में आज एक वृहद सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है। दीपावली के पहले सभी तरह की सुविधाओ के सुचारू संचालन के अभियान की यह शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दीपावली पर हम घर की साफ सफाई साज सज्जा करते हैं उसी प्रकार मोहल्ले और कॉलोनी को साफ स्वच्छ बनाने के लिए इस वृहद अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसमें नाले नाली की सफाई, सीवरेज समस्या को दूर करना, रोड की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइट जलाना आदि काम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन




ज्यादातर सड़कें जर्जर 
बारिश के चलते राजधानी भोपाल की ज्यादातर सड़कें जर्जर हो गईं। जिनकी मरम्मत की जरूरत है। इस अभियान में इन सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी। ताकि, लोगों को परेशानी न हो। खासकर गली-मोहल्ले और कॉलोनियों की सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्री सारंग ने बताया कि  इस दौरान सीवेज-सड़क की सफाई, सड़कों की मरम्मत करेंगे। वहीं, बंद स्ट्रीट लाइट चालू किया जाएगा। ताकि, दिवाली पर शहर रोशन हो सके। अभियान में महापुरुषों की मूर्तियों को भी संवारेंगे। उनकी सफाई होगी और रंग-रोगन किया जाएगा।
विज्ञापन




हर दिन 5-5 वार्ड में सफाई के निर्देश
मंत्री सारंग ने कहा कि स्वच्छता के लिए सभी तरह के उपकरण मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्लान के साथ एक-एक वार्ड का ध्यान रखते हुए कार्य किया जा रहा है। दीपावली पर पूरा क्षेत्र जगमग हो, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हर दिन 5-5 वार्ड में बृहद रूप से सफाई की जाएगी। शनिवार को वार्ड क्रमांक 36, 39, 44 एवं वार्ड क्रमांक 79 में दीपावली पर्व के पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ करने के साथ साथ स्ट्रीट लाइट, डिवाइडरों की सफाई पुताई, शौचालयों की सफाई पार्कों की सफाई के साथ सीवेज संबंधी समस्याओं का एक साथ निराकरण व्यापक रूप से किया गया । शुभारंभ के  अवसर पर एमआईसी सदस्य अशोक वाणी, टीना यादव अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल प्रभारी नरेला विधानसभा, देवेंद्र सिंह चौहान  अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल एवं समस्त पार्षदगण नरेला विधानसभा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed