फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister Sarang's Rakshabandhan festival will be dedicated to the fight against love jihad, will be or

Bhopal: लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई को समर्पित होगा मंत्री सारंग का रक्षाबंधन महोत्सव,11 से 20 अगस्त तक होगा आयोजन

Sun, 10 Aug 2025 04:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 10 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का नरेला रक्षाबंधन महोत्सव इस वर्ष लव जिहाद के विरुद्ध लड़ाई को समर्पित होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखों बहनें नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री सारंग को राखी बांधेंगी।

विज्ञापन
Bhopal: Minister Sarang's Rakshabandhan festival will be dedicated to the fight against love jihad, will be or
मंत्री विश्वास सारंग की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का नरेला रक्षाबंधन महोत्सव इस वर्ष लव जिहाद के विरुद्ध लड़ाई को समर्पित होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नरेला विधानसभा सहित भोपाल की लाखों बहनें नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री सारंग को राखी बांधेंगी। लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई को समर्पित यह महोत्सव 11 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगा। नरेला विधानसभा और भोपाल के अन्य क्षेत्रों की लाखों बहनें मंत्री श्री सारंग की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही लव जिहाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई का संकल्प भी लेंगी। इस दौरान विश्वास विजय वाहिनी की महिलाएं लव जिहाद के खिलाफ घर-घर जन जागरूकता अभियान भी चलाएंगी। यह जानकारी मंत्री सारंग ने रविवार को एक प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन



बहन-बेटी को धोखे या छल से फंसने नहीं दिया जाएगा
 सारंग ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार मध्यप्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 2021 के तहत राज्य में गैरकानूनी धर्मांतरण पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन की आड़ में किसी भी बहन-बेटी को धोखे या छल से फंसने नहीं दिया जाएगा। इसी संकल्प के साथ इस वर्ष का नरेला रक्षाबंधन महोत्सव लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई की मुहिम के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नरेला विधानसभा में गठित विश्वास विजय वाहिनी की महिलाएं मोहल्लों और कॉलोनियों में घर-घर जाकर जनजागरूकता अभियान चलाएंगी। 
विज्ञापन


विश्वास विजय वाहिनी लव जिहाद के खिलाफ चलाएगी अभियान
 सारंग ने बताया कि 11 से 20 अगस्त तक रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान ‘विश्वास विजय वाहिनी’ की महिलाएं घर-घर जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगी। इस अभियान के तहत लोगों विशेषकर लड़कियों और महिलाओं को लव जिहाद के बारे में जागरूक किया जाएगा, कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी और पीड़ित परिवारों को कानूनी सलाह की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके जैसा माहौल, सामाजिक संदेश के साथ
सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव में बहनों को मायके जैसा स्नेह और अपनापन देने के लिए सावन के गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झूले, मेहंदी और चूड़ियों के स्टॉल जैसे आकर्षण होंगे। वहीं इस बार ‘लव जिहाद के खिलाफ बहनों का संकल्प और समाज की सुरक्षा के लिए जनजागरण’ के सशक्त सामाजिक संदेश को भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के सरकारी स्कूल में चौथी के बच्चे से पैर दबवाते दिखीं शिक्षिका, वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई



17 वर्षों की परंपरा और नया संकल्प
 सारंग ने बताया कि नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का यह 17वां वर्ष है। यह केवल रक्षासूत्र बांधने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का एक आंदोलन बन चुका है। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक होगा। उल्लेखनीय है कि विगत 16 वर्षों से यह महोत्सव नरेला विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। जो विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें-हमीदिया में महिलाओं के जटिल गर्भाशय और बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ आसान, एनएचएम से मिली लेप्रोस्कोपी मशीन


लाखों बहनों ने करवाया पंजीयन
सरंग ने बताया कि सोमवार को दोपहर 1 बजे नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44 सुभाष नगर खेल मैदान एवं दोपहर  3 बजे वार्ड 38 एकतापुरी दशहरा मैदान से रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया जायेगा। नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में इस महोत्सव का आयोजन होगा। इस बार आयोजन से पहले ही लाखों बहनों का ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है। पिछले वर्ष 1 लाख 82 हजार 529 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को राखी बांधकर रिकॉर्ड बनाया था, और इस वर्ष यह आंकड़ा तोड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed