फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Metro construction: Routes will remain altered for 10 days, traffic will be diverted at night, and sepa

भोपाल मेट्रो निर्माण: 10 दिन तक बदले रहेंगे रास्ते,रात में ट्रैफिक डायवर्ट,भारी-हल्के वाहनों के लिए अलग रूट तय

Sun, 23 Nov 2025 11:31 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 23 Nov 2025 11:31 AM IST
सार

भोपाल में मेट्रो निर्माण के दूसरे चरण के चलते 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक रात में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। करोंद से लाम्बाखेड़ा रोड तक गरडर लॉन्चिंग के कारण सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा

विज्ञापन
Bhopal Metro construction: Routes will remain altered for 10 days, traffic will be diverted at night, and sepa
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में मेट्रो परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और अब निर्माण का दूसरा चरण शहर की यातायात व्यवस्था को सीधे प्रभावित करेगा। करोंद चौराहा से लेकर लाम्बाखेड़ा रोड (बैरसिया रोड) स्थित CIAE कैंपस तक गरडर लॉन्चिंग का बड़ा कार्य प्रस्तावित है। इस काम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से करने के लिए 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने बताया है कि निर्माण के दौरान भारी मशीनें और लांचिंग उपकरण सड़क पर सक्रिय रहेंगे, इसलिए किसी भी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए रूट बदलना अनिवार्य किया गया है
विज्ञापन



हल्के वाहनों के लिए बदला मार्ग: BMHRC के सामने से निकलेंगे वाहन
कार, बाइक और अन्य हल्के वाहन करोंद चौराहा से लाम्बाखेड़ा बायपास की ओर जाते हुए अब मुख्य सड़क से नहीं गुजर सकेंगे। इन्हें BMHRC अस्पताल के सामने से मित्तल कॉलेज रोड की ओर मोड़ा जाएगा। आगे यह रास्ता राजवंश कॉलोनी,गोकुल मार्केट,मित्तल मार्केट,सेंट जॉर्ज हाई सेकेंडरी स्कूल,ग्रीन स्काई विला,मित्तल कॉलेज तिराहा, से होते हुए गंतव्य की ओर जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार यह रूट हल्के वाहनों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए चुना गया है, ताकि भीड़भाड़ न्यूनतम रहे और वाहन आसानी से निकल सकें।
विज्ञापन



भारी वाहनों और बसों के लिए अलग डायवर्जन
मेट्रो लॉन्चिंग क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका गया है। बसों और भारी वाहनों को वैकल्पिक रूप से चौपड़ाकला से भानपुर मार्ग, या आचारपुरा मीना चौराहा से आशाराम बापू तिराहाकी ओर भेजा जाएगा। ये रूट चौड़े होने के कारण ट्रकों और बसों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-ग्रीनको कंपनी मुख्यालय का भ्रमण कर सीएम बोले-ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ


पुलिस की अपील: वैकल्पिक रास्तों का पालन करें, सहयोग दें
ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा करनी ही पड़े तो तय डायवर्जन का ही पालन करें। पुलिस ने बताया कि लगातार मॉनिटरिंग टीम तैनात रहेगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स भी लगाया जाएगा। सहायता हेतु 
हेल्पलाइन: 0755-2443850
व्हाट्सएप: 7587602055

यह भी पढ़ें-पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने तीन दिवसीय कार्यशाला कल से, दो हजार से जनप्रतिनिधि व अधिकारी होंगे शामिल

शहर की गति बढ़ाने की तैयारी
विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो के इस चरण के पूरा होने से न केवल करोंद और बैरसिया रोड का यातायात सुगम होगा, बल्कि नॉर्थ-भोपाल की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। गरडर लॉन्चिंग के पूरा होने के बाद ट्रैक कार्य में तेजी आएगी, जिससे मेट्रो प्रोजेक्ट समयसीमा के भीतर आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed