फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal MD Drugs Case After factory now raw material was found in warehouse MD drugs worth 200 crores made

Bhopal MD Drugs Case: फैक्ट्री के बाद अब गोदाम में मिला कच्चा माल, इससे बन सकता था 200 करोड़ का एमडी ड्रग्स

Tue, 08 Oct 2024 09:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 09:54 PM IST
सार

कार्रवाई में दुकान में केमिकल के भरे हुए ड्रम समेत कई संदिग्ध चीजें पाई गईं। दुकान में केमिकल स्टोर कर रखा था। इस केमिकल का ही इस्तेमाल एमडी ड्रग बनाने में किया जाता है। 

विज्ञापन
Bhopal MD Drugs Case After factory now raw material was found in warehouse MD drugs worth 200 crores made
एमडी ड्रग्स जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र की बंद पड़ी फैक्ट्री पर गुजरात एटीएस और एनसीबी की छापेमारी कर 1,814 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग पकड़े जाने के मामले में भोपाल पुलिस ने भी कार्रवाई की। ड्रग फैक्ट्री से जुड़ी एक गोदाम का मंगलवार को ताला तोड़ा गया। 

विज्ञापन


बता दें कि एसीपी मिसरोद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दुकान में केमिकल के भरे हुए ड्रम समेत कई संदिग्ध चीजें पाई गईं। दुकान में केमिकल स्टोर कर रखा था। इस केमिकल का ही इस्तेमाल एमडी ड्रग बनाने में किया जाता है। बाजार में इस रॉ-मैटेरियल की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। माल तैयार होने पर कीमत 200 से 300 करोड़ होती है। एनसीबी की रेड के दौरान गिरफ्तार आरोपी अमित चतुर्वेदी ने यह गोदाम रापड़िया निवासी विष्णु पाटीदार से किराए पर ली थी। जो शुभम वेयर हाउस के सामने गणेश मार्केट रापड़िया चौराहे पर है। यहां अमित देर रात कुछ सामान गाड़ी से बगरौदा फैक्ट्री ले जाया करता था।
विज्ञापन


गोदाम से बड़ौदा जाता था सामान
पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात एक मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि रापड़िया चौराहे पर एक दुकान में रखा सामान आसपास के दुकानदारों और लोगों को संदिग्ध लग रहा है। यह सामान समय-समय पर ट्रांसपोर्ट से आता-जाता है। इसके बाद एसपी मिसरोद की टीम ने मंगलवार सुबह दुकान मालिक का पता किया। जांच पाया गया कि पांच अक्तूबर को एनसीपी ने अमित चतुर्वेदी के खिलाफ जो कार्रवाई की थी। यह उसी का रॉ-मैटेरियल है। जब जरूरत होती थी तो यहीं से सामान बड़ौदा की तरफ ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम से मिली यह सामग्री

  • 1600 लीटर एसीटोन
  • 1000 लीटर टोलविन
  • 100 लीटर एचसीएल
  • 200 किग्रा सोडियम कार्बोनेट पाउडर
  • 240 लीटर सॉल्वेंट
  • 40 किग्रा सोडियम कार्बो
  • 42 बॉटल ब्रोमिन
  • 20 लीटर द्रव्य
  • 50 किग्रा मैथलामिन हाइड्रोक्लोरिड
  • 50 किग्रा लाइट सोडा ऐश
  • 10 किग्रा क्रिस्टल दानेदार पाउडर
  • 10 लीटर अन्य द्रव्य

पूरे औद्योगिक क्षेत्र की होगी जांच
बगरौदा के इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया है। वहां कौन-क्या काम कर रहे हैं, कौन से शेड बंद हैं, उसमें क्या हो रहा है। यह सब बताने की उन्होंने खुद से पहल की है। मैं सबसे अपील करना चाहूंगा कि अपने किराएदार सोच-समझ कर रखें। अगर उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही आप खुद भी नजर रखे आपकी प्रॉपर्टी पर क्या हो रहा है।



फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई कर जेल भेजा
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री मालिक एसके सिंह पर कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है। इस कंपनी को एसके सिंह ने जयदीप सिंह से खरीदी थी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने बताया कि  मकान मालिक ने भी सूचना नहीं दी, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। विष्णु पाटीदार के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। हमारी जांच जारी है। मकान मालिक और किराएदार का लिखित एग्रीमेंट मिला है, जिसमें जुलाई तक एग्रीमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed