फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MCU's Lokpal accused of using wrong words for Rahul Gandhi, leaders reached to complain to the commiss

Bhopal: MCU के लोकपाल पर राहुल गांधी के लिए गलत शब्दों का उपयोग करने आरोप, कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे नेता

Thu, 30 Jan 2025 07:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 30 Jan 2025 07:24 PM IST
सार

कांग्रेस ने माखनलाल विवि. के लोकपाल सुनरया पर राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं के लिए अनर्गल शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।


 

विज्ञापन
Bhopal: MCU's Lokpal accused of using wrong words for Rahul Gandhi, leaders reached to complain to the commiss
शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय 'एमसीयू' के लोकपाल ओमप्रकाश सुनरया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम पार्टी नेताओं के विरुद्ध अनर्गल, अपशब्दों का उपयोग करने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इस मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा से मुलाकात की।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नर को बताया कि प्रदेश के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में विशेष विचारधारा के व्यक्ति ओमप्रकाश सुनरया को लोकपाल के पद पर पदस्थ किया गया है, उनकी पदस्थी के तत्काल बाद से ही उनके द्वारा राजनीतिक द्वेषभावना से जहरीली एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही हैं।
विज्ञापन


इन नेताओं के खिलाफ की पोस्ट
शिकायत करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान की रक्षा करने के उद्देश्य से लगातार जागृति पैदा की जा रही है तथा उनके एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा जाति जनगणना की मांग की जा रही है। उक्स संबंध में ओमप्रकाश सुनरया द्वारा विगत 13 नवंबर 2024 को फेसबुक पर जातिगत गणना की परिभाषा के रूप में लिखा गया है कि जब बांटना होगा तब आपकी जाति पूछी जाएगी, जब काटना होगा तो धर्म पूछा जाएगा, यही है जाति जनगणना। सुनरया द्वारा कांग्रेस नेताओं के फोटो के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनातन के लिए पाप है कांग्रेस समेत राहुल गांधी के संबंध में अनर्गल टिप्पणी लिखी गई। जवाहर लाल नेहरू,  इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह के चित्रों के साथ उन्हें गद्दार लिखा गया, राहुल गांधी के चित्र के साथ आतंकवादी के चित्र प्रकाशित कर उनके प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में की है शिकायत
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि उक्त संबंध में एनएसयूआई के प्रभारी तनय शर्मा, अमन पठान द्वारा अपने साथियों के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न कर विश्वविद्यालय में संबंधित पुलिस थाना रातीबड़ में शिकायत की गई, लेकिन सुनरया के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस ने मांग की कि मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed