फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Mata's court is being decorated in Bhopal, tableaux will have darshan of Jagannath and Mathura, tablea

Bhopal: भोपाल में सज रहा माता का दरबार, झांकियों में जगन्नाथ और मथुरा के होंगे दर्शन, सवा करोड़ से बनी झांकी

Fri, 19 Sep 2025 07:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 19 Sep 2025 07:43 PM IST
सार

भोपाल में नवरात्र की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 22 सितंबर से नवरात्र प्रारंभ होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों और झांकियों के सजाने का सिलसिला जारी है। सवा करोड़ की लागत से विट्ठन मार्केट द्वारा इस बार भगवान जगन्नाथ पुरी का झांकी पंडाल तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bhopal: Mata's court is being decorated in Bhopal, tableaux will have darshan of Jagannath and Mathura, tablea
विट्ठन मार्केट की झांकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में नवरात्र की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 22 सितंबर से नवरात्र प्रारंभ होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों और झांकियों के सजाने का सिलसिला जारी है। इस बार उत्सव न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बनेंगे, बल्कि भारतीय इतिहास, संस्कृति कला और आस्था को भी पहचान देंगे। जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव श्री राम रसोई समिति विट्ठन मार्केट द्वारा इस बार भगवान जगन्नाथ पुरी का झांकी पंडाल तैयार किया जा रहा है। समिति के संयोजक हरिओम खटीक ने बताया कि सवा करोड़ रुपए की लागत से पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसमें कोलकाता के 62 कारीगर 75 दिन से काम में जुटे हुए हैं। यह झांकी का 22वां साल है। वहीं न्यू मार्केट दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मथुरा का श्री कृष्ण जन्मभूमि का पंडाल सजाया जा रहा है। संयोजक पवन वरदानी व सचिव अजय देवनानी ने बताया कि 45 लाख की लागत से झांकी बन रही है। कलकत्ता के 20 कारीगर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। वृदांवन की लीलाएं देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन


न्यू मार्केट में मथुरा की झांकी
न्यू मार्केट दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मथुरा का श्री कृष्ण जन्मभूमि का पंडाल सजाया जा रहा है। संयोजक पवन वरदानी व सचिव अजय देवनानी ने बताया कि 45 लाख रुपये की लागत से झांकी बन रही है। कलकत्ता के 20 कारीगर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। वृंदावन की लीलाएं देखने को मिलेंगी। मथुरा और ब्रिज के दर्शन होंगे। अजय देवनानी ने बताया कि  इस आयोजन में श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा की प्रतिकृति तैयार की गई है, जो 60 फीट ऊंची है। यहां स्थापित होने वाली मूर्तियों में सबसे बड़ी गोवर्धन पर्वत में भगवान श्री कृष्ण को दिखाते हुए  तैयार की गई है। साथ ही अन्य प्रतिमाएं भी होंगी जो मथुरा और वृंदावन की झलक दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी का संदेश
अजय देवनानी ने बताया कि  न्यू मार्केट उत्सव समिति द्वारा किए जा रहे आयोजन में स्वदेशी खरीदें और स्वदेशी बेचें के संदेश भी लोगों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही जीएसटी में हुए सुधार की भी जानकारी पंडाल के माध्यम से लोगों को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम का कार्यालय बन कर तैयार, अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी, 39 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च


जगन्नाथ पुरी के ब्राह्मण करेंगे पूजा
जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सव श्री राम रसोई समिति विट्ठन मार्केट के संयोजक हरिओम खटीक ने बताया कि 22वें वर्ष में समिति द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ पुरी से जगन्नाथ जी की मूर्ति लाकर स्वरूप निर्माण किया जा रहा है। पिछली बार समिति द्वारा श्री राम मंदिर अयोध्या जी का निर्माण किया गया था और इस बार भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर बन रहा है। यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जगन्नाथ पुरी से स्वयं भगवान की मूर्ति पधार रही है। साथ ही जगन्नाथ पुरी से ही ब्राह्मण आ रहे हैं, जो भगवान की पूजा करेंगे। समिति द्वारा विशेष पुजनों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- राजधानी भोपाल में 26 से 29 सितंबर तक 12वें विज्ञान मेले का होगा आयोजन, जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed