फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal Municipal Corporation office is ready, preparations to start in October, more than Rs 39 crore

Bhopal: भोपाल नगर निगम का कार्यालय बन कर तैयार, अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी, 39 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च

Fri, 19 Sep 2025 02:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 19 Sep 2025 02:29 PM IST
सार

नगर निगम के तुलसी नगर में निर्माणाधीन नया भवन बनकर तैयार है। फिनिशिंग का अंतिम दौर चल रहा है। अक्टूबर माह में इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है।पहले इस माह ही शिफ्टिंग की तैयारी थी, लेकिन फिनिशिंग का कुछ काम बाकी रहने की वजह से डेट बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal Municipal Corporation office is ready, preparations to start in October, more than Rs 39 crore
नगर निगम का नया भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम के तुलसी नगर में निर्माणाधीन नया भवन बनकर तैयार है। फिनिशिंग का अंतिम दौर चल रहा है। अक्टूबर माह में इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर लगातार नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण और महापौर मालती राय निरीक्षण करने पहुंच रहीं है।  जानकारी के लिए बता दे की पहले इस माह ही शिफ्टिंग की तैयारी थी, लेकिन फिनिशिंग का कुछ काम बाकी रहने की वजह से डेट बढ़ा दी गई है। बतादें कि नगर निगम का नया मुख्यालय बनाने के लिए 22 करोड़ 57 लाख 95 हजार 423 रुपए का अनुमानित खर्च आंका गया था। लेकिन यह राशि बढ़ती गई और करीब 39 करोड़ 91 लाया लाख 35 हजार 47 रुपए की लागत से यह भवन तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा 8 मंजिल का यह भवन
 बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा 8 मंजिल का यह भवन बनकर तैयार है। इसमें सदर मंजिल जैसे 3 ब्लॉक बनाए गए हैं। मुख्य भवन के बीच में ओपन स्पेस है, जिसमें फव्वारा लग रहा है। बीच वाली 8 मंजिला बिल्डिंग 27 मीटर की है व आसपास के दोनों ब्लॉक 4 मंजिला यानी 12 मीटर के तैयार हुए हैं। पूरा कैंपस 4 एकड़ में तैयार हुआ है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में 26 से 29 सितंबर तक 12वें विज्ञान मेले का होगा आयोजन, जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 10 जगहों पर बंटा है नगर निगम मुख्यालय
गौरतलब है कि मुख्यालय अभी 10 जगहों पर बंटा है। माता मंदिर, पीएचई दफ्तर, लिंक रोड नंबर 3, आईएसबीटी, न्यू मार्केट, आचार्य नरेंद्रदेव पुस्तकालय, श्यामला हिल्स, शाहपुरा व पुराने शहर के फतेहगढ़ के 4 भवन में निगम के दफ्तर लगते हैं। लोगों को काम के लिए इन भवनों के चक्कर काटना पड़ते हैं। जबकि नगर निगम भोपाल स्थापना के समय से ही सदर मंजिल में था। 2015 में इसे खाली कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-MP के 13 से ज्यादा जिलों हुई बारिश, छतपुर में 1 इंच से ज्यादा गिरा पानी, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

अक्टूबर में लोकार्पण करने की तैयारी 
महापौर मालती राय ने कहा है कि मुख्यालय बनकर तैयार हो गया है फिनिशिंग का काम चल रहा है जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। अक्टूबर माह में मुख्यालय का शुभारंभ करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यालय का शुभारंभ करेंगे। जैसे ही फिनिशिंग का काम पूरा होगा मुख्यमंत्री की तारीख मांगी जाएगी और मुख्यालय का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed