{"_id":"66cf0bc9db9fda8e85091498","slug":"bhopal-mahila-congress-s-protest-police-stopped-them-from-going-to-raj-bhavan-state-president-felt-dizzy-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp news: भोपाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, राजभवन जाने से रोका, प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल को आए चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp news: भोपाल में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, राजभवन जाने से रोका, प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल को आए चक्कर
Wed, 28 Aug 2024 05:11 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता राजभवन के लिए रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल का चक्कर आ गया।
विज्ञापन
भोपाल में प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ता राजभवन के लिए रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल को चक्कर आ गए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रदर्शन के माध्यम से लगातार राज्य सरकार को घेर रही है। जहां कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ अलग-अलग प्रदर्शन कर मुद्दे उठा रहे हैं, वहीं अब महिला मोर्चा भी सामने आ गया है। बुधवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस के नारी न्याय आंदाेलन का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान महिला कांग्रेस की सदस्यों ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल शामिल हुईं। यहां से कार्यकर्ता राजभवन के लिए रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस पर महिला नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान गर्मी की वजह से विभा पटेल को चक्कर आ गया। वे नीचे बैठ गईं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में हर दिन दुष्कर्म की 17 घटनाएं
इस दौरान कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है। यहां हर दिन दुष्कर्म की 17 घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए बने कानून को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। अपराधियों में खौफ होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता। पीड़ित को भटकना पड़ता है। आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, बेलगाम महंगाई, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे कई मुद्दे हैं। हम यह भी चाहते हैं कि लाडली बहनों की लिस्ट से काटे गए नाम वापस जोड़े जाएं।
विज्ञापन
महिलाओं को 33% मिले आरक्षण
इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। ये घर चला सकती हैं तो राज्य और देश भी चला सकती हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हमें न्याय के लिए लड़ना है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कही थी। अब लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में किसी महिला को न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन को है।
इन मुद्दों को लेकर आंदोलन
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग, महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। गौरतलब है कि आजादी के दौरान चलाए गए अगस्त क्रांति आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेस अगस्त महीने में लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर रही है। इसके तहत नारी न्याय आंदाेलन का पहला चरण 29 जुलाई 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू किया गया था।
