{"_id":"68cd7387842e170d4e09901f","slug":"bhopal-licenses-of-30-shooters-suspended-in-bhopal-criminal-cases-registered-against-three-shooters-shooter-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में 30 शूटर्स पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्त, तीन पर दर्ज हैं आपराधिक केस,शूटर्स ने दी झूठी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में 30 शूटर्स पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्त, तीन पर दर्ज हैं आपराधिक केस,शूटर्स ने दी झूठी जानकारी
Fri, 19 Sep 2025 09:35 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:35 PM IST
सार
भोपाल में शूटर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 29 शूटर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जबकि दो के शस्त्र लायसेंस निलंबित किए गए हैं। जबकि मछली परिवार से जुड़े शूटर शाहिद अहमद का शस्त्र लाइसेंस कुछ दिनों पहले निरस्त किया गया था।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में शूटर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 29 शूटर्स के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं । जबकि मछली परिवार से जुड़े शूटर शाहिद अहमद का शस्त्र लाइसेंस कुछ दिनों पहले निरस्त किया गया था। जबकि दो के शस्त्र लायसेंस निलंबित किए गए हैं। जिसमें एक पहले ही किया गया था। इनमें से 3 शूटर्स पर आपराधिक केस भी दर्ज हैं। जांच में पाया गया कि इन शूटर्स ने झूठी जानकारी दी थी और शस्त्रों का व्यापार भी किया था। बतांदे कि पिछले दिनों चले शूटर्स के वेरिफिकेशन में कई जानकारी सामने आई थी। जिसमें कई शूटर्स का मूल लाइसेंस सेल्फ डिफेंस के लिए है। सेल्फ डिफेंस होकर उनके पास एक या फिर दो शस्त्र हैं। बाद में उनके द्वारा स्पोर्ट्स कैटेगरी में भी उसी लाइसेंस में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 4 शस्त्र ले लिए गए हैं। इसके साथ जो एम्युनेशन का कोटा स्पोर्ट्स कैटेगरी में है, उसका प्रयोग सेल्फ डिफेंस के लिए किया जा रहा है। इस गड़बड़ी की पूरी रिपोर्ट बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय और पुलिस अधिकारियों ने कलेक्टर सिंह को सौंपी थी। इसके बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के कारण
1- शस्त्र लाइसेंस के शस्त्र अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के मानकों के अनुरूप नहीं होने।
2- शूटर होने का लाभ लेकर शस्त्रों का व्यापार करना।
3- आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी झूठी घोषणा पत्र प्रस्तुत करना।
4- शूटिंग रैंज में प्रैक्टिस एवं उपयोग किए गए और खाली कारतूसों की जानकारी नहीं देना।
यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम का कार्यालय बन कर तैयार, अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी, 39 करोड़ से ज्यादा हुए खर्च
रिपोर्ट में कारतूसों का कोटा आधा करने का सुझाव दिया
जानकारी के अनुसार बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय और पुलिस अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में शूटर्स से कारतूसों के कोटे का दुरुपयोग किया। कई ऐसे शूटर्स हैं जो इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताएं खेलते हैं, जिनका कोटा एक लाख तक है, लेकिन 50, 15, 10 हजार कारतूस तक कोटे वाले शूटर्स हैं। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि शूटर्स इतने कारतूसों का इस्तेमाल खेल प्रतियोगिताओं में नहीं करते हैंँ। कोटा 50 प्रतिशत कम करने का सुझाव जांच कमेटी ने कलेक्टर को दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में 26 से 29 सितंबर तक 12वें विज्ञान मेले का होगा आयोजन, जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक
निरस्त लाइसेंस वाले शूटर्स के नाम
सैयद अयान उद्दीन, फरहान उल हक, अखिलेंद्र सिंह, शफीक खान, मारूफ मोहम्मद खान, मोहम्मद जैद खान, असलम परवेज, आमिर खान, सुवयबा बुखारी, मुस्तफा अली, सानिया खान, निशात खान, फहीम हसन, हसीब खां, अब्दुल अली, सैयद शारिक बुखारी, नासिर सादम अकबर, साद खान, अरशद हसन खान, हर्षित तिवारी, सौरभ कुमार सिंह, समीर खान, कुमारी जुबिया खान, आराश हुसैन, उमर मोहम्मद, सैयद नादिर हुसैन, फैजान खान, फैसल नईम, अब्बास हसन खान और साहिब उर रहमान।