फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Leaders of MP paid tribute to the former Prime Minister on his demise, leaders expressed their condole

Manmohan Singh Demise: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर MP के नेताओं ने जताया शोक, कमलनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 26 Dec 2024 11:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:41 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मोहन सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और अपनी संवेदना उनके प्रति व्यक्ति की। कमलनाथ और अरुण यादव ने लिखा कि उन्हें डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन
Bhopal: Leaders of MP paid tribute to the former Prime Minister on his demise, leaders expressed their condole
डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मोहन सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और अपनी संवेदना उनके प्रति व्यक्ति की। पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने लिखा कि उन्हें डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ काम करने का मौका मिला यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। वही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा कि एक महान देशभक्त और अर्थशास्त्री को देश ने को दिया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट कर लिखा भारतीय राजनीति के अद्भुत नेता और महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देश ने आज एक महान व्यक्ति, दुनिया के सर्वाधिक योग्य अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया।
विज्ञापन


मैं भाग्यशाली कि उनके साथ काम करने का मिला मौका:कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में शामिल था जिन्हें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का मौक़ा मिला। डॉक्टर मनमोहन सिंह दुनिया के सम्मानित अर्थशास्त्री और भारत के जन कल्याण पर ध्यान देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं। किसानों की कर्ज़ माफ़ी, बच्चों को शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, आदिवासियों के लिए वन अधिकार क़ानून जैसी बहुत सी उपलब्धियां उनके खाते में दर्ज हैं। उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ओम शांति।
विज्ञापन


 उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण (LPG) की नीति लागू की: नेता प्रतिपक्ष 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने श्रद्धांजलि दी सिंघार ने ट्वीट कर लिखा भारतीय राजनीति के अद्भुत नेता और महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि !!!देश ने आज एक महान व्यक्ति, दुनिया के सर्वाधिक योग्य अर्थशास्त्री डॉमनमोहन सिंह को खो दिया!अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नया आधार दिया था। वित्त मंत्री (1991-1996): उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण (LPG) की नीति लागू की। विश्व बैंक और IMF के साथ अनुभव: उन्होंने वैश्विक आर्थिक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। पारदर्शी और दीर्घकालिक आर्थिक नीतियाँ दी। विदेश नीति, भविष्य की योजनाओं और दीर्धकालिक सामाजिक नीतियों के अलावा उन्होंने अमेरिका से असैनिक परमाणु समझौता करवाया था।वित्तमंत्री के रूप में भी उनकी उपलब्धियां आज भी याद की जाती है। ऐसी महान विभूति और #Congress के सम्मानित नेता को श्रद्धांजलि!
विज्ञापन
विज्ञापन



देश ने एक अर्थशास्त्री और सादगी के प्रतीक को खो दिया: जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ पटवारी ने ट्वीट कर लिख कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से देश ने एक सच्चे देशभक्त, महान अर्थशास्त्री और सादगी के प्रतीक को खो दिया है। 1991 के आर्थिक संकट में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ। उनके आर्थिक सुधारों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी, और शिक्षा के अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए।उनकी ईमानदारी, विनम्रता और राष्ट्रसेवा का हर भारतीय सदैव ऋणी रहेगा। यह देश के लिए एक युगांतकारी क्षति है।श्रद्धांजलि 


देश और लोकतंत्र के सच्चे सपूत को खोया: दिग्विजय सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि! इस देश और लोकतंत्र के सच्चे सपूत के रूप में मनमोहन सिंह ने न सिर्फ़ प्रधानमंत्री का कार्यकाल बखूबी निभाया बल्कि ९० के दशक में गिरती हुई अर्थव्यवस्था को अपनी सूझबूझ से पटरी पर ला दिया। उनके दिए आर्थिक उदारीकरण के फॉर्मूला ने देश के युवाओं को सपनों की उड़ान दी और देश एक नयी पहचान के साथ दुनिया के साथ कदमताल करके चलने लगा। मनमोहन सिंह जिस भी पद पर रहे उस पद की गरिमा को चार चाँद लग गए। एक सच्चे स्टेट्समैन के रूप में उन्हें सदैव याद किया जाएगा। 


जमाना कर ना सका उनकें कद का अंदाजा:अरुण यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने लिखा कि महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर दुःखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।भारतीय राजनीति के इतिहास में मनमोहन जी योगदान हमेशा याद रखा जाएगा एवं देश उनके अमूल्य योगदान का ऋणी रहेगा। मैं अपने आपको बड़ा सौभाग्यशाली समझता हूँ जो उनके सानिध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, उनके नीतियों पर चलकर हमने कई ऐतिहासिक आयाम स्थापित किये।भावभीनी श्रद्धांजलि।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed