फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Jitu Patwari will celebrate Deepawali in Minister Ramniwas Rawat's stronghold Vijaypur, will do a road

Bhopal: मंत्री रामनिवास रावत के गढ़ विजयपुर में दीपावली मनाएंगे जीतू पटवारी, करेंगे रोड शो, झोंक रहे ताकत

Wed, 30 Oct 2024 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 30 Oct 2024 08:44 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इस बार की दीपावली मंत्री रामनिवास रावत के गढ़ विजयपुर में जनता के साथ मनाएंगे। पटवारी इस दौरान रोड़ शो भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि विजयपुर के लोगों के बीच हर गली और मोहल्ले में दीप जलाएंगे।
 

विज्ञापन
Bhopal: Jitu Patwari will celebrate Deepawali in Minister Ramniwas Rawat's stronghold Vijaypur, will do a road
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर गुरुवार को दीपावली मनाई जाएगी इस दिन सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र में दीपावली मनाते दिखेंगे। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है यहां कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि वह इस बार की दीपावली विजयपुर के जनता के साथ मनाएंगे। इस दौरान जीतू पटवारी विजयपुर में रोड शो भी करेंगे। 
विज्ञापन


जाने क्यों विजयपुर की दीपावली मनाएंगे पटवारी 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि इस दिवाली, मध्य प्रदेश कांग्रेस विजयपुर की भूमि पर जन-जन के साथ दीपावली का उत्सव मनाएगी। कांग्रेस परिवार के सभी नेता हर बूथ पर, हर गली और मोहल्ले में विजयपुर के लोगों के बीच दीप जलाएंगे। मैं स्वयं विजयपुर के आदिवासी भाई-बहनों के बीच जाकर उनके साथ इस दीपावली के प्रकाश को साझा करूंगा, उनके साथ जुड़कर उनके सुख-दुख का हिस्सा बनूंगा।
विज्ञापन


लोकतंत्र की लौ को जलाने का संकल्प
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि इस बार की दिवाली, सिर्फ रौशनी का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की लौ को जलाने का संकल्प है। यह दीपावली उस जज़्बे को समर्पित है, जो अन्याय के अंधकार को हटाकर न्याय की रौशनी फैलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे
जीतू पटवारी 31 अक्टूबर 2024 को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क, चुनाव प्रचार एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सेसईपुरा पहुंचेंगे, पटवारी पूर्वान्ह 11 बजे कराहल में पनवाड़ा तिराहा से हायर सेकेण्डरी स्कूल तक रोड शो में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 12 बजे कराहल में ही तहसील कार्यालय के सामने बांस रैया मोहल्ला व आदिवासी बस्ती और जाटव बस्ती में आयोजित दीपावली उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे कराहल में ही गणेश बाजार, पालीवाल चौक बाजार में रोड शो के बाद करियादेह तिराह चिंताहरण हनुमान मंदिर में दर्षन करेंगे। वे दोपहर 2 बजे खिरखिरी, अपरान्ह 3 बजे बाढ़ और अपरान्ह 4 बजे मोराई में आयोजित दीपावली उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed