फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Jeetu Patwari said- Government is indulging in political debauchery in the name of loan, ministers' st

Bhopal: जीतू पटवारी बोले- कर्ज के नाम पर सरकार कर रही राजनीतिक अय्याशी, मंत्रियों का बयाता लावारिस मिला सोना

Sat, 21 Dec 2024 05:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Dec 2024 05:41 PM IST
सार

 जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर हर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कर्ज के नाम पर सरकार राजनीतिक अय्याशी कर रही है। इससे नीचे का कोई शब्द नहीं। कर्ज से पेट नहीं भरा तो अब सरकारी संपत्ति भी बेच रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Jeetu Patwari said- Government is indulging in political debauchery in the name of loan, ministers' st
पीसीसी में जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा है कि ये सरकार बीजेपी की नहीं माफियाओं की सरकार है, यही सच्चाई है। कर्ज के नाम पर राजनीतिक अय्याशी की जा रही है, इससे नीचे का कोई शब्द नहीं है। कर्ज से भी पेट नहीं भरा तो संपत्तियां बेचते हैं। दस हजार करोड़ की संपति बेच दी। धांधली का सोना मंत्रियों का है जो गाड़ियों में लावारिस मिलता है। हाल ही में भोपाल में 52 किलो और 11 करोड़ कैश मिला। पटवारी ने कहा कि यहां सिपाही ही करोड़पति है। पटवरी ने कहा कि यह पर्ची की सरकार है। शिवराज जी का झूठी सच्ची योजनाओं के दम पर चुनाव था। डॉ. मोहन यादव सीएम बने अब पर्ची महंगी हो गई है। 
विज्ञापन



धांधली के मामले में टॉप फाइव में एमपी
जीतू पटवारी ने कहा कि आंकड़े कहते हैं जमीन के सबसे ज्यादा घपले मध्य प्रदेश में हैं। धांधली के मामले में टॉप फाइव में मध्यप्रदेश हैं। मध्य प्रदेश करप्शन का समुद्र बन गया, सारी नदियां यहीं मिलती हैं। आईटी की लगातार रेड हो रही है। भोपाल, इंदौर में छपे मारे। आरटीओ का छापा मामला में सबसे छोटी मछ्ली सामने आई है। मुझे आरटीओ के अधिकारी ने बताया कि 35 करोड़ महीना की उगाही हो रही है। बीते 15 साल में 15 हजार करोड़ की धांधली हुई। चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों को 6-6 करोड़ दिए गए। हैलीकप्टर से पैसा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


टेंडर में 50% का हो रहा खेल
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी में चोरी के माल का झगड़ा चल रहा है। विधानसभा में पूछते हैं हम तो बताते नहीं, चलते नहीं। देखा जाए तो 3 दिन चली और सरकार ने अपने कागजी काम किए, बिल पास कराए और सत्र खत्म हो गया। टेंडर में 50% का खेल हो रहा है। अब पार्टी की बात करता हूं,पार्टी ने निर्णय लिया है, हमारा दायित्व है कि हम अपना धर्म निभाएंगे। हम मांग करते हैं कि परिवहन विभाग मामले में CBI या न्यायिक जांच हो। हम हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। 20 साल में इस परिवहन विभाग की जांच होनी चाहिए। अगले हफ्ते याचिका दायर करेंगे। जब सिपाही करोड़ खा रहा है तो PC ओर मंत्री का अंदाजा लगा पाना ही मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed