फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Jail inmate turns out to be mastermind of theft goods worth five lakhs recovered Katara Hills police

Bhopal News: जेल बंदी निकला चोरी का मास्टर माइंड, पांच लाख का सामान बरामद, कटारा हिल्स पुलिस ने रिमांड पर लिया

Sat, 17 Aug 2024 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 07:11 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, फरियादी संगीता माकोड़े संत आसाराम नगर फेस-तीन कटारा हिल्स में रहती हैं। बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पल्सर बाइक चोरी की थी।

विज्ञापन
Bhopal Jail inmate turns out to be mastermind of theft goods worth five lakhs recovered Katara Hills police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में कटारा हिल्स पुलिस ने जेल में बंद एक बंदी का पीआर लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर पल्सर बाइक समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से कटारा हिल्स स्थित एक मकान में नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। जेल बंदी ही चोरी की घटनाओं का मास्टरमाइंड है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फरियादी संगीता माकोड़े संत आसाराम नगर फेस-3 कटारा हिल्स में रहती हैं। बदमाशों ने दिनदहाड़े उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पल्सर बाइक चोरी की थी। जांच के दौरान पता चला कि कोहेफिजा इलाके में हुई एक मंदिर की चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच ने बहादुर सिंह दांगी नामक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से कुछ जेवरात बरामद हुए थे। यह जेवरात संगीता को दिखाए गए तो उन्होंने अपने बताते हुए घटना वाले दिन चोरी होना बताया। उसके बाद पुलिस ने बहादुर सिंह दांगी को न्यायालय के माध्यम से पूछताछ के लिए पीआर पर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान बहादुर की निशानदेही पर बजाज पल्सर मोटर साइकिल, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक जोड़े सोने के कान के टाप्स, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ चांदी की पायल, दो जोड़े चांदी के बिछिया, एक चांदी की गणेशजी की मूर्ति, एक चांदी की लक्ष्मीजी की मूर्ति, पांच चांदी के सिक्के समेत कुल पांच लाख रुपये का माल बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी रोहित दांगी और सुमित गुर्जर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed