फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Ijtima News: Alami Tablighi Ijtima begins, lakhs of people arrive for special namaz

Bhopal Ijtima News: आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज, विशेष नमाज में पहुंचे लाखों जमाती

Fri, 08 Dec 2023 08:22 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Fri, 08 Dec 2023 08:22 PM IST
सार

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में से एक इज्तिमा में पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए भोपाल आयोजन स्थल पर खास इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यस्वथा भी पुख्ता है। 

विज्ञापन
Bhopal Ijtima News: Alami Tablighi Ijtima begins, lakhs of people arrive for special namaz
taj ul masjid, bhopal - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी भोपाल के इटखेड़ी में शुक्रवार से चार दिवसीय धार्मिक समागम आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आगाज हुआ। इसमें शिरकत करने के लिए दुनिया भर से जमाते भोपाल पहुंची हैं। पहले दिन फजर की नमाज के बाद जमातों के साथ समाजजनों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मौलाना जमशेद ने कहा कि जो तुम पर अत्याचार करे उसे माफ कर दो। यह कड़वा घूंट जरूर है लेकिन यह ईमान वाले लोगों की पहचान भी है। इसलिए माफ करने वाले इंसान बनें। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया के इंसान जहन्नुम से बचकर जन्नत में जाने वाले बन जाएं। जितना ईमान मजबूत होगा, उतना अल्लाह के हुक्म को मानना आसान होगा। जो अल्लाह के हुक्म की हिफाजत करेंगे। अल्लाह उनकी हिफाजत करेगा। बता दें, इस समागम के समापन पर बड़ी तादाद में जमात देश दुनिया के सफर पर रवाना होंगी। 
विज्ञापन


पढ़ी गई जुम्मे की नवाज
इज्तिमा के पहले दिन जुम्मा होने के चलते भी बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल के शहर वासियों ने भी इज्तिमा पहुंचकर जुम्मे की नमाज अदा की। इसके बाद बयानों में भी मुस्लिम धर्म गुरुओं ने मौजूद लोगों को सही राह पर चलने की सीख दी। इज्तिमा के दौरान सादगी के साथ 350 से अधिक निकाह भी करवाए गए। चार दिन तक यहां दिल्ली मरकज समेत देश के कौन-कौन से आए मुस्लिम धर्म गुरुओं की तकरीर होगी। समापन सोमवार को होगा। 
विज्ञापन


ये किए गए इंतजाम
आयोजन स्थल पर लोगों के साथ देश और दुनिया की जमातों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां करीब 125 पंडाल में 5 लाख से ज्यादा जमातियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। जरूरत के लिहाज से यहां और पंडाल लगाए जाने की तैयारी भी की गई है। भोपाल का यह धार्मिक समागम क्लीन और ग्रीन के साथ ही डस्ट फ्री संचालित हो रहा है। इसमें 80 फूड जोन और 60 पार्किंग बनाई गई हैं। इज्तिमा को लेकर भोपाल जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद है। तीन हजार जवानों के साथ साथ 20 हजार से अधिक वोलेंटियर भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed