फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal hotel woman assault harish khan search

MP Crime: होटल में महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

Sat, 28 Mar 2026 02:08 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 02:08 PM IST
सार

भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया। पीड़िता दो बच्चों की मां है और इंस्टाग्राम दोस्त ने उसे होटल में ले जाकर यह अपराध किया।

विज्ञापन
bhopal hotel woman assault harish khan search
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक महिला को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता दो बच्चों की मां है। घटना के समय वो स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही थी, तभी इंस्टाग्राम दोस्त ने उसे बंधक बनाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी की गई। सोशल मीडिया में महिला के साथ गैंगरेप की खबर फैली। हालांकि पुलिस ने गैंगरेप की घटना से इंकार किया है। 
विज्ञापन



मंगलवारा पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शनिवार को वह पुराने शहर स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती अपने परिचित को देखने गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय उसके मोपेड का पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल पंप की ओर जा रही महिला को हमीदिया रोड पर हारिश खान मिला। हारिश पीड़िता का इंस्टाग्राम फ्रेंड है और उनका परिचय केवल दो महीने पहले हुआ था।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हारिश उसे बातचीत के बहाने हनुमानगंज क्षेत्र के एक होटल में ले गया और वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता देर रात मंगलवारा थाने पहुंची और दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: बैल के शिकार से गुस्साएं किसान ने बाघिन को यूरिया खिला कर मारा डाला, 6 गिरफ्तार

दो थाने के बीच उलझा मामला

पीडि़ता ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के होटल में दुष्कर्म होना बताया। इसके बाद घटना स्थल हनुमानगंज में है या मंगलवारा में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनती रही। देर रात महिला से गैंगरेप की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पुलिस आयुक्त संजय कुमार भी मंगलवारा थाने पहुंचे। मंगलवारा पुलिस हारिश खान के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर ज्यादती वाले होटल की तस्दीक करने में जुट गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed