फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Health department started preparations before transfer policy, there will be facility to apply online

Bhopal: ट्रांसफर पॉलिसी से पहले स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, E-HRMS पर ऑनलाइन आवेदन करने की रहेगी सुविधा

Wed, 23 Apr 2025 08:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Apr 2025 08:18 PM IST
सार

नई तबादला नीति जारी होने के पहले अब लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग खुद तैयार कराए गए माड्यूल पर आवेदन बुलाने और आदेश जारी करने की प्रक्रिया अपनाएगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने तैयारियों का रिव्यू किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Health department started preparations before transfer policy, there will be facility to apply online
तैयारियों का रिव्यू करते डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति का ड्राफ्ट पेश किया जाए। जिसके बाद नई तबादला नीति जारी होने के पहले अब लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विभाग खुद तैयार कराए गए माड्यूल पर आवेदन बुलाने और आदेश जारी करने की प्रक्रिया अपनाएगा। इसका फायदा प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहे 46 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग पहले ही तबादलों को लेकर ऑनलाइन माड्यूल सिस्टम पर काम कर रहा है।
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री ने तैयारियों का किया रिव्यू
उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली मॉड्यूल (ई-एचआरएमएस) की तैयारियों का रिव्यू किया। इस बैठक में उन्हें माड्यूल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉड्यूल राज्य सरकार की तबादला नीति के सिद्धांतों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि तबादला नीति का पूरी तरह पालन करते हुए इस प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए। उन्होंने साफ किया कि मॉड्यूल में सभी आवश्यक मापदंडों का समावेश ऐसे किया जाए कि किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लागू प्रतिबंध हटाया जाने वाला है। इसलिए इसी समयावधि को ध्यान में रखते हुए ई-एचआरएमएस मॉड्यूल की अंतिम टेस्टिंग पूर्ण कर ली जाए, ताकि प्रतिबंध हटते ही तबादला प्रक्रिया बिना किसी बाधा, सुगमता और पारदर्शिता के साथ संचालित की जा सके।

यह भी पढ़ें-भोपाल में मुस्लिम समाज ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया



कार्यप्रणाली में आएगी पारदर्शिता
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह मॉड्यूल प्रदेश में मानव संसाधन प्रबंधन को तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि कर्मचारियों के बीच विश्वास भी सुदृढ़ होगा। बैठक में आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, विभागीय अधिकारी, एमपीएसईडीसी के तकनीकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-पहलगाम आतंकी हमले का भोपाल में विरोध,आतंकवाद का जलाया पुतला


अगले हफ्ते तबादला नीति को मिलेगी मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति का ड्राफ्ट पेश किया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पेश किए जाने वाले तबादला नीति के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद एक मई से 31 मई तक राज्य स्तर पर तबादले किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed