फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Gumthi mafia active in Bhopal, Congress councilor reached the police station with a complaint of theft

Bhopal:भोपाल में गुमठी माफिया एक्टिव, निगम द्वारा जप्त गुमठी चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे कांग्रेसी पार्षद

Wed, 25 Sep 2024 08:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 25 Sep 2024 08:16 PM IST
सार

भोपल में गुमठी माफिया सक्रिय है जगह-जगह गुमठियां लगा रहे हैं। नगर निगम के स्टोर से एक गुमठी गायब हो गई। बुधवार को कांग्रेस पार्षद हबीबगंज थाने पहुंच कर शिकायत की। उन्होंने कहा कि अब तो निगम के स्टोर से ही गुमठी गायब हो रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Gumthi mafia active in Bhopal, Congress councilor reached the police station with a complaint of theft
शिकायत करने पहुंचे पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपल में गुमठी माफिया सक्रिय है जगह-जगह गुमठियां लगा रहे हैं। नगर निगम लगातार गुमठियों को जप्त कर रहा है। अब नया कारनामा सामने आया है जिसमें भोपाल में नगर निगम के स्टोर से एक गुमठी गायब हो गई। इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्षद हबीबगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भोपाल में गुमठी माफिया सक्रिय है। अब तो निगम के स्टोर से ही गुमठी गायब हो गई है। इस मामले में जांच कर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। इस दौरान पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान, प्रवीण सक्सेना, जीत सिंह राजपूत, देवांशु कंसाना, अशोक मारण, लक्ष्मण राजपूत ने थाने पर कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यह है पूरान है मामला
शिकायत करने पहुंचे काग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने बताया, कोलार तिराहे पर सचिन रजक की गुमठी थी, जो सिक्सलेन सड़क निर्माण के चलते पंचशील नगर में रखी गई थी। 13 जुलाई 2023 को नगर निगम के अमले ने यह गुमठी जब्त कर ली थी। सचिन का कहना था कि जब निगम और जिला प्रशासन विस्थापन की जगह देगा, तब गुमठी छुड़वाकर वापस स्थापित करुंगा, लेकिन 20 सितंबर की सुबह एक गुमठी को कुछ लोग ट्रॉले पर रखकर कहीं ले जा रहे थे। यह गुमठी मेरी ही थी। पता चला कि करण नामक व्यक्ति यह गुमठी लेकर जा रहा था। बाद में करण ने बताया, यह गुमठी अरविंद से खरीदी है। इसकी पर्ची भी करण ने सचिन को बताई थी। जब अरविंद का पता लगाया तो वह सीहोर का निकला।
विज्ञापन


स्टोर से ही गायब हो रही गुमठियां
कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से यह गुमठी स्टोर से निकली है। जब्त गुमठी आखिरी बाहर कैसे आ गई? इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed