फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Government will give police army training to the youth, Parth Yojana launched, know how youth can take

Bhopal: सरकार युवाओं को देगी पुलिस सेना की ट्रेनिंग, पार्थ योजना लॉन्च, जाने कैसे युवा ले सकते हैं लाभ

Wed, 08 Jan 2025 09:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 08 Jan 2025 09:34 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को पुलिस सेना की ट्रेनिंग देगी इसके लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने पार्थ योजना लॉन्च की है। प्रदेश के सभी संभागों में इसकी शुरुआत होगी। पुलिस, सेना की तैयारी करने वाले युवा इसका लाभ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Bhopal: Government will give police army training to the youth, Parth Yojana launched, know how youth can take
योजना का शुभारंभ करते सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने एक बड़ी योजना लॉन्च की है। इस योजना में प्रदेश के युवाओं को  सरकार सेना, पुलिस और पैरा मिलिट्री की ट्रेनिंग  देगी। इस ट्रेनिंग में फिजिकल से लेकर परीक्षा तक की तैयारी करवाई जाएगी। शुरुआती दौर में प्रदेश के सभी संभागों में इस योजना को शुरू किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्थ  (PARTH)  स्कीम यानी, पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर की शुरुआत की। इस योजना में प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती पूर्व ट्रेनिंग दी जाएगी। खेल विभाग की संभाग स्तरीय अधोसंरचना में भी युवाओं को प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन



इस तरह की देंगे युवाओं को ट्रेनिंग
पार्थ योजना के अंतर्गत में युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जो संभाग स्तरीय रहेगा। इसमें उन्हें शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट), लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिए एक्सपर्ट ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग सेंटर का संचालन संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी करेंगे। इसके लिए ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की योजना स्ववित्त पोषित होगी। इसके लिए प्रशिक्षणार्थी से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन



युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए इन्हें किया जाएगा नियुक्त
शारीरिक दक्षता के लिए निश्चित मानदेय पर रखे जाने वाले प्रशिक्षक की न्यूनतम अर्हता बीपीएड,बीपीई,एनआईएस डिप्लोमा एवं राज्य स्तर का एथेलेटिक खेल का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिए विषय विशेषज्ञ सरकारी या प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी,कर्मचारी की सेवाएं पार्ट टाईम ली जाएगी। स्थानीय स्तर पर विषय विशेषज्ञ की सेवाएं लेने का निर्णय समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन फॉर्म भर के युवा ले सकते हैं ट्रेनिंग 
जानकारी के अनुसार खेल और युवा कल्याण विभाग पार्थ योजना को लेकर जोरो सोरों से तैयारी कर रहा है। युवाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और एक फीस निर्धारित की जाएगी जिसे उन्हें चुकाना होगा। जिसके बाद उन्हें रजिस्टर कर लिया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा ट्रेंड किया जाएगा। खास बात यह है कि इस योजना में सरकार का कोई बजट खर्च नहीं होगा बल्कि युवाओं से ली गई फीस से ही इस योजना का संचालन किया जाएगा। योजना में केवल सरकार के संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।

 एमपीवायपी पोर्टल भी लॉन्च
इस योजन के साथ खेल विभाग ने प्रदेश के सभी युवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ने के लिए एमपीवायपी पोर्टल तैयार किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास, कॅरियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। यह प्लेटफॉर्म प्रदेश के सभी युवाओं के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।

युवाओं को भविष्य में मिलेंगे बेहतर मौके
सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि "पार्थ योजना के तहत युवाओं को पुलिस, आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण से लेकर व्यवहारिक ज्ञान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को भविष्य में बेहतर मौके मिलेंगे।


45 युवाओं का राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयन
इसी दौरन सीएम डॉ. यादव टीटी स्टेडियम में चल रहे 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां 6 जनवरी से युवा उत्सव चल रहा था। प्रदेशभर के करीब 350 युवाओं में से 45 का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए किया गया है, जो दिल्ली में अपना प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री सारंग ने बताया, इस योजना में प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती पूर्व ट्रेनिंग दी जाएगी। खेल विभाग की संभाग स्तरीय अधोसंरचना में भी युवाओं को प्रशिक्षण मिल सकेगा। लोकनृत्य की प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं के जोश और हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा, युवाओं की प्रस्तुति देख ऐसा लगा कि राजनीति छोड़कर इस लोकनृत्य को ही देखते रहे। प्रस्तुति के दौरान स्टेडियम में बने उत्साह पता चलता है कि दिल्ली जाने के लिए प्रदेश के सर्वोच्च युवाओं का चयन हुआ है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed