फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Global University Rankings released, Bhopal's BU gets global recognition in MEI World Rankings 2025

Bhopal: ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी, भोपाल के बीयू को MEI वर्ल्ड रैंकिंग्स 2025 में मिली वैश्विक मान्यता

Sat, 17 May 2025 05:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 May 2025 05:25 PM IST
सार

राजधानी भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय को MEI वर्ल्ड रैंकिंग्स 2025 में स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालय को विश्वभर के उच्च स्तरीय निजी और सरकारी संस्थानों के बीच स्थापित करती है

विज्ञापन
Bhopal: Global University Rankings released, Bhopal's BU gets global recognition in MEI World Rankings 2025
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय को MEI वर्ल्ड रैंकिंग्स 2025 में स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग में BU को उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, रिसर्च, समाज में सकारात्मक प्रभाव और समग्र शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालय को विश्वभर के उच्च स्तरीय निजी और सरकारी संस्थानों के बीच स्थापित करती है। दरअसल  MEI (Merit, Excellence and Impact) वर्ल्ड रैंकिंग्स विश्व स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध की प्रभावशीलता, नवाचार, वैश्विक सहयोग और छात्र संतुष्टि जैसे मानकों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन करती है।
विज्ञापन


जल्द ही बनाएंगे आगे की योजना
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्टाफ की टीम वर्क को दिया है। BU जल्द ही इस सम्मान को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें रैंकिंग की प्रक्रिया और आगे की योजनाएं बताई जाएंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियां

1- इंटरनेशनल स्तर पर रिसर्च और पब्लिकेशन बढ़े
2- डिजिटल पढ़ाई और ई-लर्निंग को बढ़ावा मिला
3- विदेशी यूनिवर्सिटियों से एक्सचेंज प्रोग्राम बढ़े
4- समाज और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सक्रिय भागीदारी

यह भी पढ़ें-हिंदू ने नाम बदलकर मुस्लिम युवती को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का दबाव बनाया; मप्र का ऐसा पहला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन



 जाने क्या है MEI वर्ल्ड रैंकिंग
यह एक वैश्विक मूल्यांकन प्रणाली है जो दुनिया की यूनिवर्सिटियों को उनकी शिक्षा, रिसर्च, सामाजिक योगदान और नवाचार के आधार पर रैंक देती है। इसमें सैकड़ों विश्वविद्यालयों की समीक्षा होती है और सर्वश्रेष्ठ संस्थानों को यह सम्मान दिया जाता है। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की इस उपलब्धि ने मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित किया है। यह साबित करता है कि राज्य की यूनिवर्सिटियों भी अब वैश्विक मानकों पर खरा उतर रही हैं।

यह भी पढ़ें-डिप्टी सीएम देवड़ा के बंगले में घुसने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा


रिसर्च के क्षेत्र में काफी प्रगति
जानकारी के लिए बतादें कि साल 1970 में स्थापित बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी ने पिछले 55 वर्षों में उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। विशेषकर पर्यावरण विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, विधि, सामाजिक विज्ञान और नवाचार के क्षेत्रों में BU का योगदान उल्लेखनीय रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed