फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leader arrested for trying to enter Deputy CM Deora's bungalow, police increased security

Bhopal: डिप्टी सीएम देवड़ा के बंगले में घुसने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 17 May 2025 05:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 17 May 2025 05:01 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मुंह काला करने के लिए उनके बंगले में घुसने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारत की सेना को लेकर देवड़ा के विवादित बयान पर कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leader arrested for trying to enter Deputy CM Deora's bungalow, police increased security
डिप्टी सीएम देवड़ा के बंगले पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पाकिस्तान पर सेना के प्रदर्शन पर मंत्री विजय शाह के बयान के बाद अब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान विवादों में आ गया है। भारतीय सेना पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पिछले चार दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कार्यकर्ताओं सहित डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सरकारी बंगले पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मुंह काला करने के लिए उनके बंगले में घुसने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारत की सेना को लेकर देवड़ा के विवादित बयान पर कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस के आक्रामक रूख को देखते हुए उनके 74 बंगले स्थित निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



बंगले के भीतर जाने की कोशिश
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला दोपहर बाद अपने समर्थकों के साथ देवड़ा के बंगले पर पहुंचे और मंत्री के बंगले के भीतर जाने की कोशिश की। उनका कहना था कि सेना के अपमान करने वाले मंत्री का वे मुंह काला करेंगे। नारेबाजी के बीच पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर के टीटी नगर थाने ले गई।
विज्ञापन


यह भा पढ़ें-सेना का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, इन नेताओं की बदजुबानी से मचा बवाल, ऐसे बिगड़ते गए बोल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमों से वे डरने वाले नहीं
शुक्ला ने कहा कि इस तरह के मुकदमों से वे डरने वाले नहीं हैं। देश और सेना के सम्मान के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पर मप्र. कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, तारिक अली, अमित खत्री, दीपक दीवान, मुजाहिद सिद्दीकी, अलीमुद्दीन बिल्ले, बाबर खान, प्रिंस नवांगे, मनोज ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed