फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Food Safety Department raided bakeries and food establishments, seized 29 kg mawa and 11 kg cheese

Bhopal: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बेकरी और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, 29 किलो मावा और 11 किलो पनीर जब्त

Sat, 30 Aug 2025 09:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 30 Aug 2025 09:49 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को न्यू मार्केट स्थित आहूजा बेकरी और बागसेवनिया स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां गंदगी के बीच केक बन रहा था। वहीं बागसेवनिया थाना पुलिस की सूचना पर 29 किलो मावा और 11 किलो पनीर जब्त किया गया। इसकी बाजार कीमत 12 हजार से अधिक है।

विज्ञापन
Bhopal: Food Safety Department raided bakeries and food establishments, seized 29 kg mawa and 11 kg cheese
बेकरी का निरीक्षण करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को न्यू मार्केट स्थित आहूजा बेकरी और बागसेवनिया स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां गंदगी के बीच केक बन रहा था। टीम ने सैंपल लिए और संचालक को नोटिस देने की कार्रवाई की। कारखाने में अलग-अलग फ्लेवर के केक बन रहे थे। इसमें उपयोग हो रहे खाद्य पदार्थ का संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इधर शनिवार को ही बागसेवनिया थाना पुलिस की सूचना पर टीम थाने पहुंची और यहां जब्त संदेहास्पद मावा और पनीर के नमूने लिए। 29 किलो मावा और 11 किलो पनीर जब्त किया गया। इसकी बाजार कीमत 12 हजार से अधिक है।  इन डेयरी उत्पादों के नमूने, चॉकलेट फ्लेवर और अन्य कच्ची सामग्री के साथ, जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए।
विज्ञापन



बेकरी के मालिक को नोटिस जारी किया गया
बेकरी के मालिक नितिन आहुजा को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत धारा 32 का नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया, खाद्य व्यावसायियों से कहा गया है कि वे सही सामग्री का उपयोग करें। वरना, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल बीएमसी के खजाने में जमा हुए 182 करोड़, पिछले साल से 10 फीसदी अधिक, आज और कल भी खुलेंगे दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन



निलंबित किया जा सकता बेकरी का लाइसेंस
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नोटिस का पालन न करने पर बेकरी का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रयोगशाला रिपोर्ट में घटिया उत्पादों की पुष्टि होती है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीवास्तव ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरंतर निरीक्षण और नमूना संग्रह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-देश में स्ट्रांग सिस्टम का असर,इंदौर में 9 घंटे के भीतर 3 इंच से ज्यादा गिरा पानी, आगे भी अलर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed