फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Fire broke out in Bhopal Commissioner's office, sofas burnt to ashes, angry old man hit the electric b

Bhopal: नाराज बुजुर्ग ने इलेक्ट्रिक बोर्ड पर मार दिया डंडा, भोपाल कमिश्नर कार्यालय में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

Thu, 11 Sep 2025 06:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 11 Sep 2025 06:27 PM IST
सार

कमिश्नर कार्यालय में गुरुवार को अचानक आग लग गई। एक बुजुर्ग जमीन से जुड़े एक मामले की फरियाद लेकर पहुंचे थे जब उनकी बात को किसी ने नहीं सुना तो गुस्से में आकर उन्होंने हाथ में रखा डंडा इलेक्ट्रिक बोर्ड में मार दिया। जिससे बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग भड़क उठी।

विज्ञापन
Bhopal: Fire broke out in Bhopal Commissioner's office, sofas burnt to ashes, angry old man hit the electric b
मिश्नर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कमिश्नर कार्यालय में गुरुवार को अचानक आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। जाकारी के मुताबिक एक बुजुर्ग जमीन से जुड़े एक मामले की फरियाद लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे थे। वहां जब उनकी बात को किसी ने नहीं सुना तो गुस्से में आकर उन्होंने हाथ में रखा डंडा इलेक्ट्रिक बोर्ड में दे मारा। जिससे बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग भड़क उठी। इससे गेस्ट रूम के सोफे जलकर खाख हो गए। कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला का कहना हैं, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं, पूछताछ जारी हैं जल्द ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हालांकि बुजुर्ग मानसिक बीमार भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कमिश्नर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिका गुरुवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा से एक बुजुर्ग कमिश्नर संजीव सिंह से मिलने ऑफिस में आए थे। उनका तीसरा नंबर था। इसी दौरान बुजुर्ग पहले जाने की जिद करने लगे, लेकिन एक और दो नंबर वाले आवेदक पहले से खड़े थे। इसलिए बुजुर्ग को पहले मिलने नहीं दिया गया तो उन्होंने गुस्से में बिजली के बॉक्स में डंडा मारा। इसके बाद अफसर ने चैंबर में बैठकर फरियाद सुनी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश के 7832 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, खिले बच्चों के चेहरे, CM ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस दौरान कार्यालय में कमिश्नर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं, जिससे घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली बोर्ड और आसपास के कुछ सामान को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें-आरजीपीवी के हास्टलों में पेयजल का संकट,खाली मटके लेकर कुलगुरु के पास पहुंचे छात्र,आंदोलन की दी चेतावनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed