फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: FIR lodged against PCC chief's brothers, opposition leader reached police headquarters, said- FIR was

Bhopal: PCC चीफ के भाइयों पर हुई FIR,पुलिस मुख्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बोले-FIR द्वेष की भावना से प्रेरित

Wed, 28 May 2025 06:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 28 May 2025 06:12 PM IST
सार

जीतू पटवारी के भाइयों पर एफआईआर मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल  बुधवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
Bhopal: FIR lodged against PCC chief's brothers, opposition leader reached police headquarters, said- FIR was
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भारत पटवारी एवं नाना पटवारी के खिलाफ इंदौर के तेजाजी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर एक बुजुर्ग ने धोखाधड़ी कर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस इसे रानीतिक द्वेष बता रही है। इस लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक  आरिफ मसूद, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष  मुकेश नायक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी, चुनाव आयोग प्रभारी जेपी धनोपिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन



यह FIR राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित
शिकायत करने पीएचक्यू पहुचें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह FIR राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर की गई है। यह दर्शाता है कि किस प्रकार भाजपा सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तहत विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते आज से 27 जून तक बदला रहेगा मार्ग, जाने कौन सा मार्ग हुआ बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन पर FIR  उनका जमीन से कोई लेना-देना नहीं
सिंघार ने कहा कि FIR में जिनका नाम है, उनका जमीन से कोई लेना-देना नहीं है, जबकि उस ट्रस्ट की जमीन पर लगे बोर्ड पर स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाई का नाम अंकित है। उन्होने कहा कि यह सवाल उठता है कि जब मुख्यमंत्री के भाई का नाम उस जमीन से जुड़ा है, तो विपक्ष के नेताओं के परिजनों पर FIR कैसे की गई? ये भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया दिखाता है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो।

यह भी पढ़ें-एमपी में कोरोना के 6 मरीज मिलने के बाद भी भोपाल में लापरवाही, सरकारी अस्पतालों को गाइडलाइन का इंतजार

भूमि यादव महासभा की
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा यह FIR राजनीति के असली चेहरे को उजागर करती है। वह भूमि यादव महासभा की है, और उस पर लगे बोर्ड पर मुख्यमंत्री के भाई का नाम दर्ज है। इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के भाईयों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। कांग्रेस इस राजनीतिक षड्यंत्र के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed