फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Due to the construction of metro station in Bhopal, the route will remain changed from today till 27th

Bhopal: भोपाल में मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते आज से 27 जून तक बदला रहेगा मार्ग, जाने कौन सा मार्ग हुआ बंद

Wed, 28 May 2025 12:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 28 May 2025 12:13 PM IST
सार

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना द्वारा पुल बोगदा के पास नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाना है। इस दौरान आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए निर्माण कार्य के दौरान इलाके का यातायात परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Due to the construction of metro station in Bhopal, the route will remain changed from today till 27th
मेट्रो मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मेट्रो रेल परियोजना द्वारा पुल बोगदा के पास नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाना है। इस दौरान आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए निर्माण कार्य के दौरान इलाके का यातायात परिवर्तित किया गया है। यह यातायात आज 28 मई से एक महीने तक 27 जून 2025 तक बदला रहेगा।
विज्ञापन


ये मार्ग रहेंगे प्रभावित
 इस दौरान भारी और मध्यम वाहन के लिए प्रभात चौराहे से पुल बोगदा होकर भारत टाकीज एवं प्रभात चौराहे से पुल बोगदा होकर जिंसी धर्मकांटा और मैदामिल की तरफ जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। हल्के और दोपहिया वाहन के लिए पुल बोगदा से शिव मंदिर रोड जिंसी के सामने तक का एक तरफ का मार्ग बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-देर रात तक खुले आईक्रीम पार्लर पर चले लात-घूंसे, एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से कर सकेंगे आवागमन
डायवर्सन के दौरान प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज अथवा रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म क्रमांक 6 की तरफ आवागमन करने वाले वाहन प्रभात चौराहा से परिहार चौराहा अशोका गार्डन, अस्सी फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा, भारत टाकीज ओव्हर ब्रिज, संगम टाकीज तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। पुल बोगदा से भारत टाकीज के तरफ जाने वाले हल्के और दोपहिया वाहन जिंसी के सामने तक एक तरफ के मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed