फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Encroachment removed from illegal colonies and government land, district administration freed three ac

भोपाल: अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, जिला प्रशासन ने तीन एकड़ जमीन मुक्त कराई

Fri, 16 May 2025 07:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 May 2025 07:15 AM IST
सार

भोपाल में अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को की गई कार्रवाई के तहत मिलेनियम कॉलेज द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा ग्राम छावनी पठार स्थित करीब 3 एकड़ की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। 

विज्ञापन
Bhopal: Encroachment removed from illegal colonies and government land, district administration freed three ac
भोपाल में तीन एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर तहसील हुजूर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गुरुवार को की गई कार्रवाई के तहत मिलेनियम कॉलेज द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा ग्राम छावनी पठार स्थित करीब तीन एकड़ की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में ग्रीनवुड फार्म नामक अवैध कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। साथ ही बरखेड़ा नाथू क्षेत्र के मयूरी गार्डन और रॉयल रिसोर्ट में किए जा रहे अवैध निर्माणों को भी तोड़ा गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कोड़िया में लगभग पांच एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अवैध कॉलोनियों का निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी मामलों में कठोर और निरंतर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों से प्लॉट या निर्माण खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और अधिकृत दस्तावेजों को ही आधार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed