फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: due to bad weather and rain, a flight from Bangalore diverted to Delhi

भोपाल: बारिश के कारण बिगड़ा मौसम, बंगलूरू से आए इंडिगो के विमान को दिल्ली डायवर्ट किया

Sun, 25 Jul 2021 10:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Jul 2021 10:17 PM IST
सार

मप्र के कई जिलों में भारी वर्षा के कारण जन जीवन पर असर पड़ा है। भोपाल में तो विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा। 
 

विज्ञापन
Bhopal: due to bad weather and rain, a flight from Bangalore diverted to Delhi
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बिगड़े मौसम के कारण रविवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा।  इंडिगो की बंगलुरू उड़ान को भोपाल विमान क्षेत्र में पहुंचने के बावजूद एयरपोर्ट पर लैंड होने की अनुमति नहीं मिली। बंगलूरू से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E6011 को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन


वहीं कम दृश्यता के कारण इंडिगो की उड़ान संख्या  6-ई 6182 को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया। साथ ही हैदराबाद से भोपाल आने वाली उड़ान संख्या 6-ई 7121 को जयपुर डायवर्ट कर दिया। यह उड़ान सुबह करीब नौ बजे की है, ये दोपहर 2 बजे के बाद वापस लौटी। यह उड़ान भोपाल से प्रयागराज रवाना होती है। छह घंटे से भी अधिक विलंब के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। उड़ानों के देरी आने से कुछ यात्रियों ने टिकट निरस्त करा लिए।
विज्ञापन


भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राज्य के मध्य हिस्से के उत्तरी इलाके व आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मानसून भी सक्रिय है। इसके असर से राज्य में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed