फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Doctors' agitation scheduled for February 24, 25 postponed, matter settled in meeting with officials,

Bhopal: चिकित्सकों का 24, 25 फरवरी को होने वाला आंदोलन टला, अधिकारियों के साथ बैठक में बनी बात,7 मार्च को बैठक

Sat, 22 Feb 2025 06:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 22 Feb 2025 06:12 PM IST
सार

प्रदेश के 15000 से ज्यादा चिकित्सकों का 24, 25 फरवरी को होने वाला आंदोलन टाल दिया गया है। डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी है। इसे लेकर 7 मार्च को उच्च स्तरीय बैठक होगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Doctors' agitation scheduled for February 24, 25 postponed, matter settled in meeting with officials,
अधिकारों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज समेत कई सरकारी अस्पतालों के 15000 से ज्यादा चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर 24 और 25 फरवरी को उग्र आंदोलन करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद चिकित्सकों ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि चिकित्सकों के कई मांगों पर सहमति भी बनी है। चिकित्सा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसलिए आंदोलन को आगे बढ़ा दिया गया है। अगर हमारी मांगे दिए गए समय में पूरी नहीं होगी तो आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन



चिकित्सक महासंघ को दिया लिखित आश्वाशन 
चिकित्सा शिक्षा संघ के अध्यक्ष डॉ.राकेश मालवीय ने बताया कि महासंघ के पदाधिकारियों की प्रमुख सचिव  संदीप यादव (समिति अध्यक्ष) एवं आयुक्त स्वास्थ्य तरूण राठी के साथ चर्चा हुई। बैठक में महासंघ के समस्त प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं तय समय सीमा में चिकित्सकों के सभी मुद्दों के क्रियान्वयन हेतु दोनों पक्षों में सहमति बनी और समिति अध्यक्ष ने समस्त मुद्दों पर चर्चा के लिए 7 मार्च  को उच्च स्तरीय समिति की बैठक आहूत करने पर सहमति जताई है, जिसके बाद आंदोल को टाल दिया गया है। 
विज्ञापन


बैठक में हुई चर्चा के मुख्य बिंदु  
1. DACP का लाभ देना-  स्वास्थ्य के समस्त चिकित्सकों को DACP का लाभ देने हेतु समय सीमा में अगली लिस्ट जारी किये जाने पर सहमति बनी। स्वास्थ्य के चिकित्सकों के चार स्तरीय वेतनमान के जारी आदेश के परिप्रेक्ष्य में उनकी ACR के पुनः परीक्षण की आवश्यकता के बिना सीधे DACP के आदेश जारी किये जाने के संबंध में चर्चा की गई।  सभी विभागों (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, श्रम और गृह विभाग) के चिकित्सकों को DACP का लाभ देने हेतु कोविड़ काल की 03 वर्ष की ACR को बहुत अच्छा (क) किये जाने पर चर्चा हुई जिस पर निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। GAD विभाग के प्रचलित नियमों के प्रावधान अनुसार प्रथम श्रेणी के SC/ST वर्ग के चिकित्सकों / चिकित्सा शिक्षकों को ACR के 13 अंक के स्थान 10 अंक पर DACP का लाभ देने के संबंध में चर्चा हुई। द्वितीय श्रेणी के चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज के प्रदर्शक एवं ट्यूटर संवर्ग को GAD विभाग के नियमानुसार ACR के बैंचमार्क (अच्छा) 10 अंक पर DACP का लाभ देने के लिए विस्तृत चर्चा हुई । 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. चिकित्सा शिक्षकों को सातवें वेतनमान की  त्रुटि का सुधार जल्द किये जाने पर सहमति बनी ।
3. चिकित्सकों एवं जूनियर डॉक्टर्स को नेशनल टास्क फोर्स की अनुशंसा अनुसार  सुरक्षा की व्यवस्था लागू किये जाने और इस हेतु बजट की व्यवस्था किये जाने पर सहमति बनी ।
4. जूनियर डॉक्टर्स के रूरल सर्विस बॉन्ड के वेतन की विसंगति का निराकरण करने और नॉन क्लीनिकल विषयों में SR के जल्द पद सृजित किए जाने  पर सहमति बनी ।
5. श्रम एवं गृह विभाग के चिकित्सकों को अन्य चिकित्सकों की भांति मूलवेतन में एनपीए की गणना एवं डीएसीपी लागू करना।
6. मेडिकल ऑफिसर मेडिकल एजुकेशन को एनपीए का प्रावधान प्रदान करने तथा समयमान के साथ पदनाम का प्रावधान।
7. समस्त संविदा चिकित्सकों को रेगुलर करने एवं तब तक उन्हें समान अधिकार एवं भत्ते के प्रावधान पर चर्चा हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed