फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: District president will be changed, Congress state in-charge held a meeting, youth will get a chance a

Bhopal: बदले जाएंगे जिला अध्यक्ष,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने ली बैठक,जिला-ब्लाक स्तर पर युवाओं को मिलेगा मौका

Thu, 27 Feb 2025 07:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 27 Feb 2025 07:44 PM IST
सार

MP Congress:  MP कांग्रेस को मजबूत करने नए प्रदेश प्रभारी ने तैयारी शुरू कर दी है। PCC में बैठक में उन्होंने साफ कहा है काम करने वाले ही पदों पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार जल्द ही कई जिला अध्यक्षों को बदला जा सकता है। बैठक में जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा हुई।

विज्ञापन
Bhopal: District president will be changed, Congress state in-charge held a meeting, youth will get a chance a
पीसीसी में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पद संभालने की बाद लगातार बैठकें ले रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस संगठन की बैठक पीसीसी भोपाल में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा हुई। इस बैठक में तय किया गया कि जो जमीन पर काम करेगा उसी को पद पर रहने का अधिकार है। घर बैठे लोगों को जल्द हटाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार कई जिला अध्यक्षों को बदलने पर भी बात हुई है। जब कि युवाओं को मौका ने पर जोर दिया गया। प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि संगठन को मजबूत करना सभी का लक्षय होना चाहिए। 2028 में होने वाले विधासभा चुनाव की तैयारी में सभी जुट जाएं। 
विज्ञापन


काम नहीं करने वालों पर जताई नाराजगी
मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में नेताओं के सामने महिला पदाधिकारी ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। पद लेकर घर में बैठने वाले नेताओं पर नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि संघर्ष के समय कुछ नेता काम नहीं करते। जो काम नहीं करते वो मंच के आगे आकर बैठ जाते हैं। साल 2018 में सरकार बनी तो ऐसे लोग सक्रिय हो गए और जब सरकार गई तो फिर गायब हो गए। पीसीसी चीफ से कहा ऐसे लोगों को चिन्हित करना चाहिए।
विज्ञापन



संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बैठक में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। कई जिलों के अध्यक्ष हटाए जा सकते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति में भी उम्र का क्राइटेरिया तैयार है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि गाइडलाइंस के अनुसार 45 साल से कम उम्र के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। जहां जरूरत होगी वहां के जिला अध्यक्षों में भी बदलाव होगा। बैठक में 14 जिलों की संगठनात्मक जानकारी ली गई। बैठक मालवा-निमाड़ संभाग, इंदौर, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और रतलाम जिलों के जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मजबूत संगठन और प्रभावी जनसंपर्क की रणनीति
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे और सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। प्रदेश कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में महंगाई, बेरोजगारी, किसान और आदिवासी हितों, महिला सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से रखें। वहीं, नेता प्रतिपक्षउमंग सिंघार ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां आम जनता के खिलाफ हैं, और कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।


आने वाले चुनावों की तैयारी और आगामी योजनाएं
बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारी करेगी। प्रत्येक जिले और मंडल में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने, और युवाओं को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने विश्वास जताया कि संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed