फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Suspicious death of elderly woman, grandson suspected of beating her to death

Bhopal Crime: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पोते पर पीट-पीट कर हत्या करने का संदेह

Mon, 14 Jul 2025 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:49 PM IST
सार

भोपाल के गौतम नगर में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। संदेह है कि पोते कार्तिक ने हत्या की, हालांकि वह नाले में गिरने की बात कह रहा है। पूर्व में मारपीट और अंतिम संस्कार की जल्दबाजी से उस पर शक गहराया है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Suspicious death of elderly woman, grandson suspected of beating her to death
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरा इलाके के गौतम नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है, जबकि संदेह है कि पोते ने पीट-पीटकर बुजुर्ग दादी की हत्या कर दी। इधर संदेही ने अपने बयान में बताया है कि दो दिन पहले दादी नाले में गिर गई थी। डॉक्टर को बुलाकर उसने दादी का इलाज भी कराया था। रविवार को भी डॉक्टर दादी का इलाज करने के लिए आया था। फिलहाल वह हत्या करने की बात से इंकार कर रहा है। अब पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह पता चल सकेगा कि बुजुर्ग महिला की मौत नाली में गिरने से आई चोटों के कारण हुई है अथवा पोते द्वारा की गई मारपीट से मौत हो गई। 
विज्ञापन


गोविंदपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इतवारी बाई अपने पोते कार्तिक के साथ करीब एक महीने से रह रही थीं। बुजुर्ग महिला का बेटा इस समय पैतृक शहर गोरखपुर गया हुआ है। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने मृतिका के पोते कार्तिक पर शंका जाहिर की तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला को आई चोटों के संबंध में निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछताछ का साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आरजीपीवी में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, भ्रष्टचारियों पर एक्शन लेने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले दादी नाली में गिरकर घायल हो गई थी
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि महिला का पोता कार्तिक इसी बिल्डिंग में चौकीदारी का काम करता है। करीब एक महीने पहले वह अपनी दादी को देखरेख के लिए भोपाल लेकर आया था। पुलिस पूछताछ में कार्तिक ने बताया कि दो दिन पहले दादी नाली में गिरकर घायल हो गई थी, जिसका उसने एक डॉक्टर से इलाज करवाया था। रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे भी उसने डॉक्टर को घर बुलाकर इलाज कराया था। शाम को दादी की अचानक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद महिला की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

ये भी पढ़ें-विधानसभा का घेराव करेगा दलित पिछड़ा समाज संगठन, बोले- ओबीसी को 27% नहीं, 52% आरक्षण दे सरकार

कार्तिक पर क्यों गहराया शक
जानकारी के अनुसार कार्तिक गुस्सैल स्वभाव का है तथा वह पूर्व में अपनी दादी के साथ मारपीट कर चुका है। कार्तिक का अपने पत्नी से झगड़ा हो गया था जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पत्नी के जाने की वजह कार्तिक दादी को ही मानता है। इस वजह से वह दादी से गुस्सा रहता है। रविवार को जब अचानक दादी की मौत की खबर सामने आई तथा कार्तिक किसी को कुछ भी बताए बगैर दादी को जलाने की कोशिश करने लगा तो शंका जताई जा रही है कि उसी ने दादी की हत्या की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed