फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: No arrest of wife who shot dead husband in property dispute, minor son arrested

Bhopal Crime: संपत्ति विवाद में पति की गोली मारकर हत्या करने वाली पत्नी की गिरफ्तारी नहीं, नाबालिग बेटा धराया

Mon, 20 Feb 2023 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

भोपाल में पति की हत्या के आरोप में फरार महिला का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: No arrest of wife who shot dead husband in property dispute, minor son arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में हुई चौंकाने वाली हत्या के मामले में महिला आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। महिला ने चौथी पत्नी के साथ रह रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह प्रॉपर्टी डीलर की दूसरे नंबर की पत्नी थी। हत्या के 30 घंटे बाद भी वह फरार है। पुलिस की दो टीमें महिला और उसके साथ हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। महिला का नाबालिग बेटा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस बाल अपचारी से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान के अनुसार मयूर विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या में शामिल महिला के 14 साल के बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि महिला, बेटा और उसके तीन साथी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक 49 पर्षीय ताहिर खान अपनी 24 साल की चौथी पत्नी हुमा के साथ रहते थे। ताहिर खान प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करते थे। उनके साथ रह रही पत्नी हुमा जिला कोर्ट में वकालत करती हैं। रविवार दोपहर में ताहिर बाथरूम में नहा रहे थे, तभी कोतवाली की चटोरी गली में रहने वाली उनकी दूसरे नंबर की पत्नी अंजुम अपने बड़े बेटे सिद्दीक और पांच लोगों के साथ उनके घर पहुंची। 
विज्ञापन


पहले हुमा को डंडे से पीटा
अंजुम ने हुमा के साथ डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। शोर सुनकर जब ताहिर बाथरूम से बाहर निकले तो अंजुम और उसका बेटा उनसे विवाद करने लगे। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पहले से कट्टा साथ लेकर आई अंजुम ने ताहिर पर गोली चला दी, गोली ताहिर के पेट और सीने के बीच में लगी थी। जिससे ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई थी। टीआई उमेश चौहान ने बताया कि महिला के नाबालिग बेटे को पकड़ लिया है। अभी महिला, उसके बेटे सिद्दीक और उसके तीन साथी फरार हैं। जिन्हें पकड़ने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। अब गोली किसने चलाई है, इसका खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed