फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Jewelry worth seven lakhs stolen from the empty house of doctor couple

Bhopal Crime: डॉक्टर दंपती के सूने मकान से सात लाख के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कार से आते दिखे बदमाश

Sat, 17 Jun 2023 08:14 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 08:14 AM IST
सार

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी हो गई। घर मालिक पत्नी के साथ भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल में ड्यूटी करने चले गए थे। दोपहर तीन बजे के बाद सोसायटी के गार्ड ने फोन कर फ्लैट का ताला टूटा होने की सूचना दी। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Jewelry worth seven lakhs stolen from the empty house of doctor couple
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक डॉक्टर दंपती के सूने मकान से सात लाख रुपये के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सोसायटी के गार्ड ने डॉक्टर को मकान का ताला टूटने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


कोहेफिजा पुलिस के अनुसार डॉ. अभिषेक कुमार सिंह पुत्र अमरेश कुमार सिंह गिरिराज हाइट्स नेवरी मंदिर रोड में फ्लैट में रहते हैं। उनकी पत्नी प्रीति भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। दोनों भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल में पदस्थ हैं और मूलतः नागपुर के रहने वाले हैं। अभिषेक सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब नौ बजे पत्नी के साथ भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल में ड्यूटी करने चले गए थे। दोपहर तीन बजे के बाद सोसायटी के गार्ड ने फोन कर फ्लैट का ताला टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद जब घर पहुंचे तो देखा कि पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ है। लॉकर में रखे सात लाख रुपये के सोने और डायमंड के जेवर चोरी हो चुके थे। बदमाश अलमारी से पांच डायमंड रिंग, एक गोल्ड रिंग, दो डायमंड की एयरिंग, एक गोल्ड चेन, दो सोने के कंगन व आठ हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए हैं। इसके साथ ही पैनकार्ड भी गायब है।
विज्ञापन


कार से आए थे चोर
कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में बदमाश कार से आते हुए दिख रहे हैं। कार के रंग ओर अन्य सुराग के आधार पर पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने में लगी हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed