फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Fraudsters withdrew Rs 4.50 lakh from the account without asking for OTP

Bhopal Crime: जालसाजों ने बिना OTP पूछे खाते से निकाले 4.50 लाख, ओडिशा-पश्चिम बंगाल के खातों में गई राशि

Fri, 06 Dec 2024 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:06 PM IST
सार

भोपाल के टीटी नगर में रहने वाले एक कर्मचारी के खाते से साइबर जालसाजों ने 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। यह रकम बिना किसी फोन कॉल या ओटीपी पूछे, सीधे उसके खाते से निकाली गई।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Fraudsters withdrew Rs 4.50 lakh from the account without asking for OTP
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के टीटी नगर में रहने वाले एक कर्मचारी के खाते से साइबर जालसाजों ने 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने इस मामले में न तो खाता धारक को फोन लगाया और न ही उनसे किसी प्रकार का कोई ओटीपी पूछा था। बैंक से मैसेज आने के बाद पीडि़त को रुपये कटने का पता चला। हालांकि वह जब तक कुछ कर पाते, उसके पहले बैंक से आए मैसेज भी अपने आप मोबाइल से डिलीट हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीटी नगर में रहने वाले केवलराम मालवीय पर्यटन विकास निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनका टीटी नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एकाउंट है। बीती 15 जुलाई की शाम करीब छह बजे केवलराम के मोबाइल पर बैंक की तरफ से दो मैसेज पहुंचे। मैसेज में पहली बार 4 लाख रुपये और दूसरी बार 50 हजार रुपये निकाले जाने की सूचना थी। रुपए निकलने से पहले उन्हें किसी भी व्यक्ति ने फोन नहीं किया और न ही किसी ने कोई ओटीपी पूछा। केलवराम ने अपने मोबाइल में किसी प्रकार का ऐप भी डाउनलोड नहीं किया था। ऐसे में एक साथ साढ़े चार लाख रुयपे निकलने पर वह परेशान हो गए। बाद में उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच में की थी। केवलराम ने शिकायत में बताया कि घटना के करीब एक सप्ताह पहले से उनके पास ओटीपी से जुड़े कुछ मैसेज आ रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी भी मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन


अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुई रकम 
साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि केवलराम के खाते से निकाली गई रकम कैनरा बैंक की उड़ीसा स्थित क्योडार शाखा और आईडीबीआई बैंक की पश्चिम बंगाल स्थित दक्षिण दीनाजपुर शाखा के दो खातों में ट्रांसफर हुई है। इस आधार पर साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। घटनास्थल टीटी नगर होने के कारण केस डायरी टीटी नगर भेजी गई थी, जहां पुलिस ने असल कायमी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed