फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Four accused who raided a businessman's empty house arrested, goods worth Rs 60 lakh recovered

Bhopal Crime: कारोबारी के सूने घर पर धावा बोलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख का माल बरामद

Thu, 03 Jul 2025 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:01 PM IST
सार

भोपाल के चूनाभट्टी में कारोबारी के सूने घर से 60 लाख की चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें एक महिला, युवती और नाबालिग शामिल हैं। युवती ने कई दिन तक घर की रेकी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से खुलासा किया। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Four accused who raided a businessman's empty house arrested, goods worth Rs 60 lakh recovered
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के चूना भट्टी में रहने वाले कारोबारी के सूने घर पर धावा कर लाखों रुपये का सामान पार करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों में एक महिला, एक युवती और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी व जेवरात समेत करीब 60 लाख रुपये का माल बरामद किया है। युवती ने कई दिनों तक घर की रेकी थी इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में चूनाभट्टी इलाके में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया। उनके अनुसार उर्मिला जैन पति रमेशचंद्र जैन (65) कृष्णा हाउसिंग सोसायटी चूनाभट्टी में रहती हैं। उनके परिवार में सराफा और प्लायवुड का कारोबार है। कारोबारी की दोनों दुकानें मंडीदीप में है। परिवार के लोग रोजाना सुबह करीब दस बजे दुकानों पर चले जाते हैं। वहां से रात को ही वापस लौटते हैं। इस दौरान घर में ताला लगा होता है। रोजाना की तरह गत 24 जून को वे सुबह 10 बजे घर में ताला लगाकर पति के साथ दुकान चली गई थीं। रात 8 बजे जब वापस घर आई तो देखा कि घर के दरवाजों की कुंडी टूटी थी एवं अंदर सामान बिखरा पड़ा था साथ ही अलमारी में रखी ज्वेलरी एवं नगदी रूपयों को कोई अज्ञात चोर कर ले गया है। सूचना मिलने पर चूनाभट्टी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया था।
विज्ञापन


फुटेज में रेकी करती दिखी थी युवती
चोरी का प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने कृष्णा हाउसिंग सोसायटी व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के कैमरे देखे। फुटेज में एक युवती व नाबालिग उर्मिला जैन के घर की रेकी करते हुए दिखे। फुटेज से मिली फोटो के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया। एक अन्य फुटेज में पुलिस को दो लोग चोरी का सामान ले जाते हुए भी दिखे। इसके बाद मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने तीन संदेही सन्नी हरवंश पिता प्रमोद पिल्लई उम्र 20 साल निवासी शबरी नगर, एक बालक, प्रीति घोषी पिता लाखन सिंह घोषी उम्र 22 साल निवासी बंजारी तथा शीतल पति प्रमोद पिल्लई निवासी शबरी नगर को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर तीनों संदेहियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से करीब 60 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि उनकी सह-आरोपी प्रीति घोषी द्वारा सूने मकानों की जानकारी उन्हें दी जाती थी। इसकी सूचना के आधार पर उन्होंने उक्त मकान की रैकी कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed