फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Five cyber fraudsters arrested from Shivpuri and Surat cheated of Rs 9 lakh

Bhopal Crime: शिवपुरी और सूरत से पांच साइबर जालसाज गिरफ्तार, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर नौ लाख ठगे

Tue, 22 Oct 2024 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 06:47 PM IST
सार

शिवपुरी और सूरत से पांच साइबर जालसाज गिरफ्तार हुए हैं। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी किए हैं। दो आरोपी शिवपुरी और तीन सूरत से पकड़ाए हैं।

विज्ञापन
Bhopal Crime Five cyber fraudsters arrested from Shivpuri and Surat cheated of Rs 9 lakh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी और गुजरात के सूरत से पांच साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक महिला से करीब नौ लाख रुपये की ठगी की थी। पकड़े गए आरोपी खाताधारक और किराए पर बैंक एकाउंट लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वाले हैं। जब्त हुए खाते में करीब 80 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा चुका था।

विज्ञापन


साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस मामले की शिकायत एक महिला ने की थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एमआरटीईई मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शेयर देने के नाम पर नौ लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। आवेदिका के नाती से यह रकम जालसाजों ने आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने शिवपुरी और सूरत से कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रामनाथ लोधी (45) निवासी बाचरोन चौराहा, थाना पिछोर जिला शिवपुरी, धनीराम जाटव उर्फ शैलेन्द्र उर्फ मिन्टू (27) निवासी थाना भौंती, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया। इन दोनों से हुई पूछताछ के बाद आरोपी बांभनीया शांति भाई (25) निवासी थाना कपोदरा, जिला सूरत, परमार कमलेश भाई (29) निवासी जिला अमरेली और प्रजापति अश्विन भाई (35) निवासी थाना जसदण, जिला राजकोट गुजरात को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमले में पेशाब करने वाले पर एफआईआर दर्ज 
भोपाल में वीआईपी रोड पर नगर निगम के गमले और बड़े तालाब में पेशाब करने वाले युवक के खिलाफ कोहेफिजा पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की शिकायत धीरज गौहर (46) ने पुलिस से की थी। धीरज नगर निगमें जोन क्रमांक-2 में नौकरी करते हैं और वीआईपी रोड के सुपरवाइजर हैं।


उन्होंने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिय पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने स्वयं भी देखा है। वीडियो में वीआईपी रोड पर एक व्यक्ति अपनी गाड़ी खड़ी करके फुटपाथ पर रखे गमले एवं बडे तालाब के पानी में पेशाब करता दिखाई दिया था। युवक के इस कृत्य भोपाल की छवि को विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वीआईपी रोड सार्वजनिक स्थान है एवं वरिष्ठ और विशिष्ट नागरिकों का आना जाना लगा रहता है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 279 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed