{"_id":"67d45232d094740516061e99","slug":"bhopal-crime-due-to-financial-crisis-father-could-not-get-his-mobile-repaired-son-hanged-himself-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: आर्थिक तंगी में पिता मोबाइल नहीं सुधरवा पाया तो बेटे ने लगा ली फांसी, चार दिन से खराब था फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: आर्थिक तंगी में पिता मोबाइल नहीं सुधरवा पाया तो बेटे ने लगा ली फांसी, चार दिन से खराब था फोन
Fri, 14 Mar 2025 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Mar 2025 10:00 PM IST
सार
भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में 18 वर्षीय साद खान ने नया मोबाइल न मिलने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने आर्थिक तंगी के चलते मोबाइल ठीक कराने के लिए समय मांगा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी, जबकि पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
मोबाइल नहीं दिलाने पर बेटे ने लगा ली फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकन जान दे दी, क्योंकि उनके पिता ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर कुछ दिन बाद मोबाइल सुधरवाने या नया दिलाने को कहा था। ऑटो चालक पिता अब बेटे की मौत के बाद से बदहवास हालत में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- इंग्लैड के नंबर से आया कॉल और सेना के मेजर से हो गई 14 लाख से अधिक की ठगी, लालच में फंसे
ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार साद खान पुत्र सईद खान (18) बाग फरहत अफजा की ओकाफ कॉलोनी में रहता था। वह कक्षा 12वीं पास हो चुका है, लेकिन इस वर्ष कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया। बीते चार-पांच दिन पहले उसका मोबाइल चार्ज नहीं हो रहा था। दुकान में दिखाने ले गया तो मैकेनिक ने चार्जिंग प्वाइंट के साथ कुछ और गड़बड़ी बताकर लंबा खर्च बता दिया। इसके बाद वह पिता से कहा कि पैसे दो दो मोबाइल सुधरवाना है। नहीं तो नया मोबाइल दिलवा दो। पिता ने कहा कि इस पुराने मोबाइल में बनवाने में भी ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं, अभी ईद का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि मैं तुम्हारा मोबाइल सुधरवा सकूं। कुछ दिन रुको, स्थिति ठीक होते ही नया मोबाइल भी दिलवा सकता हूं। लेकिन साद जल्दी मोबाइल ठीक कराने की जिद पर अड़ा हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- किसानों से सीमांकन के लिए खुलेआम घूस मांगने वाली महिला आरआई निलंबित, कलेक्टर को मिली थी शिकायत
नया मोबाइल नहीं दिलाने से था नाराज
पुलिस सूत्रों की मानें तो परिजनों ने बताया कि पिता सईद ने नया मोबाइल दिलाने से इंकार कर दिया था और पुराना मोबाइल सुधरवाने के लिए समय मांगा था। लेकिन साद नया मोबाइल ही मांग रहा था। गुरुवार को वह सुबह परिजनों के साथ जगा और सेहरी करने के बाद छत पर जाकर पतंग उड़ाई। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह किचन में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल मामले के साथ अन्य सथी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इधर जवान बेटे की मौत के बाद से पिता सदमे में हैं। वे बदहवास हालत में हैं, ठीक से लोगों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं।