फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Call came from England number and Army Major was duped of more than 14 lakh rupees

Bhopal Crime: इंग्लैड के नंबर से आया कॉल और सेना के मेजर से हो गई 14 लाख से अधिक की ठगी, लालच में फंसे

Fri, 14 Mar 2025 07:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 07:41 PM IST
सार

भोपाल के थ्री ईएमई सेंटर में पदस्थ मेजर आशीष चौधरी से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 14 लाख रुपए ठग लिए। इंग्लैंड के नंबर से कॉल कर जालसाजों ने पहले भरोसा जीता, फिर अधिक पैसा निवेश कराने का दबाव डाला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Call came from England number and Army Major was duped of more than 14 lakh rupees
भोपाल में मेजर से 14 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर में पदस्थ सेना के एक मेजर को इंग्लैड के मोबाइल नंबर से वॉट्सएप पर कॉल आई और साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 14 लाख से अधिक की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने के बाद फरियादी मेजर ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने तकनीक का उपयोग कर आईपी एड्रेस छिपाने के लिए कॉल किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- माता-पिता ने छोड़ा नाबालिग का साथ तो दरिंदा बना सगा भाई, दुष्कर्म के लिए अब 20 साल की काटेगा सजा
विज्ञापन


भोपाल साइबर सेल के अनुसार 35 वर्षीय आशीष चौधरी पिता कुलदीप राज थ्री ईएमई सेंटर बैरागढ़ मं मेजर हैं। वे मूलत: पंजाब प्रांत के पठानकोट के रहने वाले हैं। अप्रैल 2024 में उनको एक वॉट्सएप कॉल इंग्लैंड के नंबर से आई। इसके बाद वॉट्सएप पर एक ग्रुप में जुड़ने की लिंक आई। लिंक के जरिए जब से वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ गए तो उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने पर भारी मुनाफे के मैसेज आने शुरू हो गए। इसके बाद वे ग्रुप में आए मैसेज के आधार पर एक एप डाउपलोड कर लिया और उसके जरिए 24 लाख रुपए शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। जालसाजों ने भरोसा जीतने के लिए 10 लाख रुपए वापस कर दिए। इसके बाद मेजर आशीष का जालसाजों पर भरोसा हो गया और उन्हें लगा कि मैं सही शेयर मार्केट में पैसे लगा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आर्थिक तंगी में पिता मोबाइल नहीं सुधरवा पाया तो बेटे ने लगा ली फांसी, चार दिन से खराब था फोन

आईपीओ के नाम पर और पैसे मांग रहे थे जालसाज
14 लाख रुपए फरियादी के आईपीओ आवंटन में लगाने का जालसाजों ने झांसा दिया। जब आईपीओ नहीं मिला तो मेजर अपना पैसा वापस निकालने का प्रयास करने लगे, जिसमें वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे जिस एप के जरिए उन्होंने निवेश किया था, उसके कथित संचालकों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि आपको 60 लाख रुपए का आईपीओ शेयर आवंटित किया गया है। आप और पैसा दीजिए आपको करोड़ों का फायदा होगा। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर दी।



पुलिस ने कहा- ज्यादा मुनाफे के लालच में जमा पूंजी न गंवाएं
पुलिस उप-आयुक्त क्राइम ब्रांच व साइबर सेल अखिल पटेल ने कहा कि साइबर जालसाज मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। फर्जी एप के जरिए अच्छा रिटर्न का ऑफर देकर साइबर जालसाज ठगी करते हैं। इसके साथ ही शेयर ट्रेडिंग की रजिस्टर्ड संस्थाओं की मिलती-जुलती वेबसाइटें बनाकर भी साइबर जालसाज ठगी करते हैं। ऐसे निवेश ऑफरों से लोगों को सावधान रहना चाहिए, जिसमें कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया जा रहा हो। लोगों को निवेश कराने वाली संबंधित कंपनी, फर्म और एप के बारे में पुख्ता जानकारी लेने के बाद ही पैसे इन्वेस्ट करना चाहिए। साइबर क्राइम और स्टेट साइबर क्राइम समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी करती रहती है। जो भी ठगी की शिकायतें आती हैं, जल्दी प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed