फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Dalit woman teased insulted with caste based words when she protested

Bhopal Crime: महिला को छेड़ा, विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, मामला दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 10:23 PM IST
सार

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में एक दलित महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं, महिला के विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वाले ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया।

विज्ञापन
Bhopal Crime Dalit woman teased insulted with caste based words when she protested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में एक दलित महिला को खेत में कांम करने के बहाने बुलाकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के पति को जब घटना का पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंच और उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने दोनों महिलाओं की अलग-अलग शिकायत पर दोनों के पतियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 33 वर्षीय महिला मजदूरी करती है। पिछले दिनों गांव में रहने वाले एक युवक ने महिला को अपने खेत पर काम करने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। इस बात की जानकारी जब पीड़ित महिला के पति को लगी तो वह आरोपी युवक के घर पहुंचा और बदला लेने की नीयत से उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों मामलों में आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed