{"_id":"67e917a5904a3440270d46ea","slug":"bhopal-crime-bank-manager-absconding-in-rs-10-crore-embezzlement-case-was-absconding-in-maharashtra-arrested-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: दस करोड़ के गबन मामले में फरार बैंक मैनेजर महाराष्ट्र में काट रहा था फरारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: दस करोड़ के गबन मामले में फरार बैंक मैनेजर महाराष्ट्र में काट रहा था फरारी, गिरफ्तार
Sun, 30 Mar 2025 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 30 Mar 2025 03:36 PM IST
सार
बीज प्रमाणीकरण संस्था में 10 करोड़ के गबन मामले में फरार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मैनेजर नोएल सिंह को पुलिस ने महाराष्ट्र के अकोला से गिरफ्तार किया। मामले में पहले ही आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। शिकायत 2024 में दर्ज हुई थी, जिसमें बैंक और संस्था के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप था।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीज प्रमाणीकरण संस्था में हुए 10 करोड़ रुपए के गबन मामले में फरार चल रहे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे महाराष्ट्र के अकोला से पकड़ गया है। इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन और शरद की न्यायिक हिरासत 11 अप्रैल तक बढ़ी
जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत पिछले साल सितंबर 2024 में बीज प्रमाणीकरण संस्था भोपाल के प्रमुख सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने कोतवाली थाने में की थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा इमामी गेट भोपाल में जमा मप्र राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की एफडीआर की राशि 10 करोड़ रूपये का गबन किया गया है। इस मामले में बीडी नामदेव (मध्यप्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था) एवं नोएल सिंह (शाखा प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया इमामीगेट भोपाल) के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले में संलिप्त आरोपी बृजेन्द्र दास नामदेव, दीपक पंथी, धनंजय गिरी, शैलेन्द्र प्रधान उर्फ आचार्य बाबा, राजेश शमा, पियूष शमा, वरूण कुमार चौधरी और किसलयराज चौधरी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कलियासोत नदी किनारे फेके कचरे से पता ढूंढ निकाला और मुरैना गजक वालों पर किया 10 हजार रू. का जुर्माना
महाराष्ट्र से पकड़ाया बैंक मैनेजर
प्रकरण में फरार चल रहे सेंट्रल बैंक के तत्कालीन मैनेजर नोएल सिंह की तलाश में हरसंभव स्थान पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला था। आरोपी भोपाल के अलावा जबलपुर, छिंदवाड़ा, मुंबई आदि स्थानों पर तलाश चल रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नोएल सिंह इन दिनों अकोला महाराष्ट्र में फरारी काट रहा है। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने अकोला पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। भोपाल में आरोपी ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी में रहता था और प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन