भोपाल: पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर बरसाईं लाठियां, वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (23 जनवरी) को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मार्च निकाला। इस दौरान वे राजभवन घेरने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी भिड़ंत पुलिस से हो गई। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। साथ ही, कांग्रेसियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।
#WATCH Madhya Pradesh: Police use water cannons to disperse Congress workers who were taking out a march from Jawahar Chowk to Raj Bhavan in Bhopal, in the support of farmers. pic.twitter.com/7Jz6s5tdpv
— ANI (@ANI) January 23, 2021विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाला मार्च
प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति और विधायक कुणाल चौधरी सहित कई नेता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता किसान बड़ी संख्या में जवाहर चौक पहुंचे। रोशनपुरा आते-आते कांग्रेसी कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। वहीं, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
किसानों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेगी कांग्रेस
पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की
पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग पर कमलनाथ ने ट्वीट किया,‘किसानो के समर्थन में आज मध्यप्रदेश के भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के ईशारे पर किए गये बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस व वाटर केनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।
किसानो के समर्थन में आज मध्यप्रदेश के भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हज़ारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनो पर शिवराज सरकार के ईशारे पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज , आंसू गैस व वाटर केनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 23, 2021
इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों, कांग्रेसजनो , महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोटे आयी है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 23, 2021
उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
किसानो के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है।
