फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Congress workers clashed with police lathis fiercely nailed water canon also used

भोपाल: पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर बरसाईं लाठियां, वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल

Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Congress workers clashed with police lathis fiercely nailed water canon also used
भोपाल में कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला - फोटो : PTI

कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (23 जनवरी) को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मार्च निकाला। इस दौरान वे राजभवन घेरने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी भिड़ंत पुलिस से हो गई। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। साथ ही, कांग्रेसियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाला मार्च

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति और विधायक कुणाल चौधरी सहित कई नेता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता किसान बड़ी संख्या में जवाहर चौक पहुंचे। रोशनपुरा आते-आते कांग्रेसी कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं।  वहीं, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

 

किसानों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेगी कांग्रेस

राजभवन कूच करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘केंद्र ने किसानों के लिए काले कानून बनाए हैं। मैंने अपने समय में एमएसपी के लिए केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ी थी। क्या दिल्ली में बैठे किसानों में बुद्धि नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं? ये कानून अमल में आए तो मंडियों को बड़े-बड़े उद्योगपति अपनी चपेट में ले लेंगे। उन्होंने कहा कि किसान उद्योगपतियों का बंधुआ मजदूर बन जाएगा। हम एकत्रित हुए हैं देश के सभी किसानों के लिए।  कांग्रेस ने ऐलान किया है कि जब तक किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार कोई फैसला नहीं करती, तब तक वो अपना आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने केंद्र सरकार के फिलहाल कृषि कानून लागू नहीं करने के आश्वासन को किसानों की आंशिक जीत बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में अपना आंदोलन को जारी रखेगी।
विज्ञापन

पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की

पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग पर कमलनाथ ने ट्वीट किया,‘किसानो के समर्थन में आज मध्यप्रदेश के भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के ईशारे पर किए गये बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस व वाटर केनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।
 

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों, कांग्रेसजनों, महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोट आई है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। किसानों के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed