फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: In the Delhi meeting, Congress district presidents demanded the power to appoint, got many instruction

Bhopal: दिल्ली बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने मांगा नियुक्ति का पावर, मिले कई निर्देश, आएगी नई गाइडलाइन

Fri, 04 Apr 2025 06:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 04 Apr 2025 06:00 PM IST
सार

दिल्ली में मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी ने एक दिन पहले ली है। बैठक में एमपी के दो जिला अध्यक्षों को अपनी बात रखने के लिए मौका दिया गया। जिला अध्यक्षों ने  नियुक्तियों की पावर मांगी है।  

विज्ञापन
Bhopal: In the Delhi meeting, Congress district presidents demanded the power to appoint, got many instruction
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिल्ली में मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के जिला अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले ली है। बैठक में एमपी के रेंडमली दो जिला अध्यक्षों को अपनी बात रखने के लिए मौका दिया गया। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्षों ने जिला के अंदर नियुक्तियों का पावर उन्हें देने की मांग की है। हालांकि इस पर पार्टी का कहना है कि पावर तो दिए जाएंगे लेकिन इस पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों की निगाहें रहेंगी। इस बैठक हुए मंथन के बाद जल्द ही एक नई गाइडलाइन जारी होगी जिसमें जिला अध्यक्षों की भूमिका तय की जाएगी। 
विज्ञापन



वोटर लिस्ट पर करें फोसस, हर दो माह में भेजें रिपोर्ट
इसके अलावा हर 3 महीने में वोटर लिस्ट की जांच करने के भी निर्देश दिए गए है। हर 3 महीने में वोटर लिस्ट में क्या बदलाव आया इसकी रिपोर्ट AICC को भेजने की बात कही गई है। जिला अध्यक्षों को कामकाज की 2 महीने में रिपोर्ट आईसीसी को भेजनी होगी। हर महीने जिला अध्यक्ष को जिला संगठन की बैठक बुलानी होगी। सांसद, विधायक, पार्षद का टिकट तय करने वाली बैठक में जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्षों की टिकट में राय ली जाएगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव के रिजल्ट के बाद से राहुल गांधी लगातार वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठा रहे हैं
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हनुमान जयंती पर भोपाल-इटावा के बीच स्पेशल ट्रेन, RKMP-सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर मंडलम और बूथ को मजबूत करने पर फोकस
गुरुवार को मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया था। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने बैठक की।पार्टी ने निर्देशित किया है कि साल 2025 को संगठन पर्व की तरह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना है। सेक्टर मंडलम और बूथ को मजबूत करने पर फोकस करना है। दिल्ली से मिले प्रोग्राम को प्रमुख रूप से करना है। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्षों को बड़े अधिकार मिल सकते हैं। इस बैठक में विधानसभा-लोकसभा की टिकट के अधिकार भी जिला अध्यक्षों को देने की बात हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed