फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress protested against the increase in the fee of Sulabh Complex, said- it is cheaper to eat food

Bhopal: सुलभ कॉम्प्लेक्स का शुल्क बढ़ाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बोले-इससे सस्ता दीनदयाल रसोई का खाना

Fri, 18 Jul 2025 05:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 18 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

भोपाल में सुलभ कॉम्प्लेक्स के शुल्क बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद  गुड्डू चौहान ने कहा कि दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में खाना मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर टॉयलेट्स के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Congress protested against the increase in the fee of Sulabh Complex, said- it is cheaper to eat food
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में नगर निगम द्वारा सुलभ कॉम्प्लेक्स का शुल्क बढ़ा दिया गया है। 6 की जगह अब 10 रुपए वसूला जाएगा। सुलभ कॉम्प्लेक्स के शुल्क बढ़ाने को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने कहा कि दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में खाना मिल रहा है। दूसरी ओर, टॉयलेट्स के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



शुल्क बढ़ाना जबरन बोझ बढ़ाने जैसा
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा कि शुल्क बढ़ने से स्वच्छता अभियान पर भी असर पड़ेगा। अभी 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में भोपाल दूसरे नंबर पर आया है। शुल्क बढ़ने से अभियान पर असर पड़ सकता है। लोग पैसे नहीं देते हैं तो वे खुले में जाएंगे। शुल्क बढ़ाना जबरन बोझ बढ़ाने जैसा है। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि 24 जुलाई को नगर निगम परिषद की बैठक होगी, जिसमें यह प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कैटेलोनिया के विदेश मंत्री के साथ की बैठक, मर्काबारना फल-सब्जी बाजार का किया दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन



खुल्ले पैसे को लेकर होती थी दिक्कत
भोपाल निगम के एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने कहा है कि कई साल से 6 रुपए ही शुल्क लिया जा रहा था। कई बार खुल्ले पैसे को लेकर दिक्कतें होती थीं। लोग खुल्ले लेकर नहीं आते थे। यह बोझ बढ़ाने वाला नहीं है और न ही विरोध जैसी बात है। एमआईसी में यह प्रस्ताव पास हो गया है।
 
 यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में आज अति भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

एमआईसी में प्रस्ताव पास
दअरसल पिछले दिनों एमआईसी की बैठक हुई थी। इसमें सुलभ इंटरनेशनल ने 25 स्थानों पर संचालित सार्वजनिक शौचालय में उपयोगकर्ता शुल्क दर 6 से बढ़ाकर 10 रुपए किए जाने की मंजूरी चाही थी।एमआईसी ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया था। इसके बाद से ही कांग्रेस विरोध कर रही है। शुक्रवार को शिवाजी नगर स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed