फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leaders were lured to give posts in the name of AICC, they spoke in indecent language, party

Bhopal: एआईसीसी का नाम बताकर कांग्रेस नेत्रियों को पद देने का लालच, अभद्र भाषा में की बातचीत, पार्टी का अलर्ट

Wed, 30 Apr 2025 02:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 30 Apr 2025 02:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के महिला नेत्रियों को अभद्र कॉल्स आए हैं। और उन्हें एआईसीसी का नाम बताकर पद का प्रलोभन दिया गया। इसके साथ ही अभद्र भाषा में बातचीत की गई। महिलाओं की शिकायत पर एमपी कांग्रेस ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leaders were lured to give posts in the name of AICC, they spoke in indecent language, party
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेत्रियों को निशाने पर ले रही हैं। प्रदेश कांग्रेस के महिला नेत्रियों को अभद्र कॉल्स आए हैं। और उन्हें एआईसीसी का नाम बताकर पद का प्रलोभन दिया गया। इसके साथ ही अभद्र भाषा में बातचीत की गई। तीन से चार महिला नेत्रियों ने इसकी शिकायत पार्टी से की। जिसके बाद एमपी कांग्रेस ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

तीन-चार महिला नेत्रियों ने की शिकायत
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेत्रियों को AICC के नाम से फेक कॉल आए। जिसमें महिला नेताओं को पद और प्रलोभन दिया गया। साथ ही अभद्र भाषा में बातचीत भी गई है। तीन-चार महिला नेत्रियों ने इसकी शिकायत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से की। इसके बाद पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सांसद बोले- किसी मियां में ताकत हो तो लव जिहाद करके दिखाए, मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ

पार्टी ने जारी की सूचना
एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महत्वपूर्ण सूचना : हमारी जानकारी में आया है कि कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा AICC के नाम से 9352597073 व 9116359721 इस प्रकार के कुछ नंबरों से मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व महिला कार्यकर्ताओं को अभद्र भाषा में कॉल किए जा रहे हैं। आग्रह है कि सभी साथी ऐसे नंबरों से कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें। प्रदेश कांग्रेस द्वारा भी इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed