फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leaders arrived at Bhopal's 90 degree turn ROB with priests, performed puja for the safety of

Bhopal:भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ROB में पंडितों के साथ पहुंचे कांग्रेसी,जनता की सुरक्षा को लेकर किया पूजा

Sat, 14 Jun 2025 08:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 14 Jun 2025 08:01 PM IST
सार

भोपाल के ऐशबाग इलाके में बने 90 डिग्री एंगल के मोड़ वाला रेलवे ओवर ब्रिज देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।कांग्रेसी नेता शनिवार को पंडितों के साथ ब्रिज में पहुंचे और जनता की सुरक्षा को लेकर पूजा-पाठ कराई।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leaders arrived at Bhopal's 90 degree turn ROB with priests, performed puja for the safety of
आरओबी पर पूजा-पाठ करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में बने 90 डिग्री एंगल के मोड़ वाला रेलवे ओवर ब्रिज देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच कांग्रेसी नेता शनिवार को पंडितों के साथ ब्रिज में पहुंचे और जनता की सुरक्षा को लेकर पूजा-पाठ कराई। ब्रिज शुरू होने के बाद इसके ऊपर से 1 लाख से ज्यादा लोग रोज गुजरेंगे। जानकारी के लिए बतादें कि यह ब्रिज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है और जमकर ट्रोल हो रहा है। इसके चलते पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया से जांच करवाई। जिसमें गाड़ी के गुजरने के दौरान 35 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रफ्तार रखने की बात कही गई है। इससे ज्यादा रफ्तार होना खतरनाक है।
विज्ञापन


कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी से छिपी नहीं
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार किसी से छिपी नहीं है। भ्रष्टाचार की अंधी दौड़ में अक्सर राज्य में इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूने भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही अद्भुत नमूना अब भोपाल में भी दिखाई दे रहा है। ब्रिज पर आने के बाद वाहनों को लगभग 90 डिग्री पर मुड़ना होगा। इस एंगल पर वाहन मोड़ने पर गाड़ियां ब्रिज की दीवार से टकरा सकती हैं या सामने से आ रही गाड़ी से भी एक्सीडेंट हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी जिलों से एंट्री करेगा मानसून, मानसून के पहले कई जिलों में हुई जोरदार बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनाओं का कारण बन सकता मोड़
शुक्ला ने कहा कि एक आम व्यक्ति भी बता सकता है कि ऐसे मोड़ों पर टर्निंग रेडियस ज्यादा होनी चाहिए। ताकि वाहन सुरक्षित गति से मुड़ सकें, लेकिन यहां तो इंजीनियर की देखरेख में ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है। बावजूद अब ऐसा ब्रिज बना, जो देशभर में सुर्खियों में है। शुक्ला ने कहा कि ऐसे में इतना तीखा मोड़ दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें-कोरोना के वेरिएंट जानने एम्स में जीनोम सीक्वेंसिंग,नहीं शुरू हो पाई RT-PCR जांच, नेता प्रतिपक्ष का तंज


इसलिए की पूजा-पाठ
शुक्ला ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और रेलवे की इस लापरवाही का आम जनता को भुगतान चुकाना पड़ सकता है। इसलिए आम जानता की सुरक्षा के लिए पंडितों के साथ पूजा-पाठ की है। जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो और लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश पंथी, अमित खत्री, पूर्व पार्षद आशाराम शर्मा, दीपक दीवान, अलमास अली, मो. फहीम, तारिक अली, अनूप पांडे, मो. राजिक, अनस उर रहमान आदि भी मौजूद थे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed