फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Monsoon will enter the state from south-eastern districts, heavy rains occurred in many districts befo

Bhopal: प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी जिलों से एंट्री करेगा मानसून, मानसून के पहले कई जिलों में हुई जोरदार बारिश

Sat, 14 Jun 2025 08:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 14 Jun 2025 08:06 PM IST
सार

प्रदेश में अब जल्द ही मानसून प्रवेश करने वाला है। एक दो दिन के भीतर पहुंचने की संभावना है। इधर शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों आधी के साथ बारिश हुई। वहीं नर्मदापुरम में पारा सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Bhopal: Monsoon will enter the state from south-eastern districts, heavy rains occurred in many districts befo
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब जल्द ही मानसून प्रवेश करने वाला है। प्रदेश में यह तय समय पर ही सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन के भीतर पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार यह पूरे प्रदेश को तरबतर कर देगा। एमपी में पिछले साल 21 जून को मानसून आया था। इस बार मानसून का प्रवेश प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी जिलों से होगा। प्रवेश के 5-6 दिनों में ही यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इधर शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों आधी के साथ बारिश हुई। वहीं नर्मदापुरम में पारा सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

एमपी के इन जिलों में हुई बारिश
 शनिवार को भी जबलपुर,उज्जैन, जबलपुर, सागर, नीमच और शाजापुर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी भोपाल में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। इंदौर, रायसेन में भी पानी गिरा। मंदसौर में ओले गिरे। आंधी के कारण उज्जैन के पास बेरछा और पीर अमरूद के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे कुछ ट्रेन प्रभावित हुई है। भोपाल से चलकर दाहोद जाने वाली 19340 गाड़ी को बीच में रोकना पड़ा। करीब एक घंटे से गाड़ी रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की द्वितीय परीक्षा की तैयारी पूरी, बोर्ड ने जारी किया प्रवेश पत्र

खजुराहो में 44.7 डिग्री पारा
मध्यप्रदेश में शनिवार को नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 44.7 डिग्री, नौगांव में 44.6 डिग्री, सतना में 43.1 डिग्री, सीधी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह, शाजापुर, टीकमगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, खरगोन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, खंडवा, बैतूल और सागर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.4 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-कोरोना के वेरिएंट जानने एम्स में जीनोम सीक्वेंसिंग,नहीं शुरू हो पाई RT-PCR जांच, नेता प्रतिपक्ष का तंज


दक्षिणी पूर्वी जिलों से मध्यप्रदेश में मानसून का होगा प्रवेश
मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश में मानसून का प्रवेश दक्षिणी पूर्वी जिलों से होगा। प्रवेश के 5-6 दिनों में ही यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। यानि 15 जून के आसपास प्रवेश कर मानसून 20 जून तक प्रदेशभर में सक्रिय होकर झमाझम बारिश कराएगा। इस बार प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, मंडला और सिवनी में सबसे अधिक पानी गिरने का अनुमान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed