फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress burns effigy in Bhopal in protest against Rahul Gandhi's arrest, party leaders call it an att

Bhopal: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध मे भोपाल में कांग्रेस ने जलाया पुतला, पार्टी के नेताओं ने बोला हमला

Mon, 11 Aug 2025 07:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 11 Aug 2025 07:35 PM IST
सार

राहुल गांधी द्वारा मार्च निकालने के दौरान उन्हें हिरासत में लेने का विरोध मध्य प्रदेश मे भी शुरू हो गया है। पीसीसी के सामने भोपाल में पुतला दहन किया गया। नेताओं ने सरकार पर जम कर हमला बोला है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेसवार्ता कर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन
Bhopal: Congress burns effigy in Bhopal in protest against Rahul Gandhi's arrest, party leaders call it an att
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मार्च निकालने के दौरान उन्हें हिरासत में लेने का विरोध मध्य प्रदेश मे भी शुरू हो गया है। पीसीसी के सामने भोपाल में पुतला दहन किया गया। नेताओं ने सरकार पर जम कर हमला बोला है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेसवार्ता कर कई आरोप लगाए। वहीं  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि भाजपा चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही है। आज का दिन इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज होगा।
विज्ञापन


संविधान और लोकतांत्रिक आस्था पर सीधा हमला
पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि भारत के संविधान की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट का अधिकार है। यही अधिकार लोकतंत्र की नींव है और इसी से जनता अपने प्रतिनिधि और सरकार चुनती है। जब इस पवित्र अधिकार के साथ छेड़छाड़ होती है, तो यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक आस्था पर सीधा हमला है।
विज्ञापन



लोकतंत्र का गला घोंटते हुए सांसदों को किया गिरफ्तार
पटवारी ने बताया कि आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में, तमाम विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ मिलकर वोट चोरी और चुनाव आयोग की पक्षपाती भूमिका के खिलाफ चुनाव आयोग से मिलने गए थे। लेकिन जनता की आवाज उठाने के बजाय, सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए सभी सांसदों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा


देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह वोट चोरी का खुलासा किया है, वह भाजपा की असलियत को सामने लाता है। लोकतंत्र की रक्षा और राहुल गांधी की ताकत को बढ़ाने के लिए देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। सिंघार ने कहा कि वे राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें-शिवराज बोले-राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं


प्रदेश कांग्रेस ने घोषणा  
1- आज और कल पूरे मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम होंगे।
2- 12 अगस्त को रीवा से "वोट सत्याग्रह" की शुरुआत होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ नेता, विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
3- इस सत्याग्रह का एकमात्र उद्देश्य है जनता को जागरूक करना।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed