फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Complaint lodged against private schools of MP by National Human Rights Commission, burden of school b

Bhopal: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंची MP के निजी स्कूलों की शिकायत, बच्चों की सेहत खराब कर रहा बस्ते का बोझ

Tue, 22 Jul 2025 06:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 22 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश के निजी स्कूलों के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो से शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रोस का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल बस्ते का बोझ बढ़ाकर बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Complaint lodged against private schools of MP by National Human Rights Commission, burden of school b
दिल्ली शिकायत करने पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगातार लग रहे हैं। अब यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश के निजी स्कूलों के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो से शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि प्राइवेट स्कूल बस्ते का बोझ बढ़ाकर बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे अवैध वसूली, मनमानी, कमीशनखोरी और बच्चों के मौलिक अधिकारों का लगातार हनन कर रहे हैं।
विज्ञापन


निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर खुलेआम कर रहे व्यापार
त्रिपाठी ने शिकायत में लिखा है कि प्रदेश के अधिकतर निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर खुलेआम व्यापार कर रहे हैं। अभिभावकों से प्रवेश शुल्क, वार्षिक शुल्क, कंप्यूटर शुल्क, स्मार्ट क्लास शुल्क, बिल्डिंग फंड जैसी मनमानी वसूली के साथ-साथ किताबें, ड्रेस, जूते, बैग आदि पर कमीशनखोरी कर करोड़ों रुपए की अवैध कमाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-CM डॉ. मोहन ने बेलपत्र का पौधा लगाया, बोले- केवल रोपें नहीं, संरक्षण भी करें
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए उचित नहीं
त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के भारी भरकम स्कूल बैग उनके मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं हैं। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्कूल प्रबंधन हर साल किताबों की संख्या और सिलेबस में फेरबदल कर रहा है।


जांच और निरीक्षण केवल कागजों तक सीमित
त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की इन स्कूलों की अवैध गतिविधियों में पूरी तरह से मिलीभगत है। जांच और निरीक्षण केवल कागजों तक सीमित हैं। भोपाल कलेक्टर द्वारा बनाई गई जांच कमेटी भी आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें-MP में बनेगा अत्याधुनिक डाटा सेंटर, जेनरेशन प्लांट के नवीनीकरण के लिए 464 करोड़

शिकायत में रखी यह मांग

1- प्रदेश के सभी निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली और मनमानी की उच्चस्तरीय जांच हो।
2- अवैध वसूली, कमीशनखोरी और बच्चों की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई की जाए।
3- बच्चों और अभिभावकों के शोषण को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
4- पाठयक्रम में NCRT की किताबों को शामिल किया जाए।
5- दोषी स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो।
6- हर स्कूल में सशक्त पेरेंट्स संघ का गठन कर उसकी निगरानी में प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed