फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CM will launch PARTH scheme in Bhopal tomorrow, government will provide army and police training to th

Bhopal: सीएम कल भोपाल में करेंगे PARTH स्कीम की शुरुआत, प्रदेश के युवाओं को सेना,पुलिस की ट्रेनिंग देगी सरकार

Tue, 07 Jan 2025 08:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2025 08:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल में PARTH स्कीम यानी, पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर की शुरुआत करेंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि  सरकार प्रदेश के युवाओं को सेना, पुलिस और पैरा मिलिट्री की ट्रेनिंग भी देगी।

विज्ञापन
Bhopal: CM will launch PARTH scheme in Bhopal tomorrow, government will provide army and police training to th
मंत्री विश्वास सारंग की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल में PARTH स्कीम यानी, पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर की शुरुआत करेंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि  सरकार प्रदेश के युवाओं को सेना, पुलिस और पैरा मिलिट्री की ट्रेनिंग भी देगी। मंगलवार को खेल युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती पूर्व ट्रेनिंग दी जाएगी। खेल विभाग की संभाग स्तरीय अधोसंरचना में भी युवाओं को प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


28वां राज्य स्तरीय युवा उत्सव
सारंग ने बताया कि टीटी नगर स्टेडियम में 28वां राज्य स्तरीय युवा उत्सव चल रहा है। जिसका बुधवार को समापन होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री खेल विभाग की PARTH योजना और व MPYP (मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान) का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में सर्वाधिक मप्र. के युवाओं की प्रतिभागिता
मंत्री सारंग ने बताया कि विकसित भारत 2047 के विज़न में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग केंद्र सरकार का मंच है। इसमें चयनित युवा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष राष्ट्र की प्रगति के लिए नये विचार देंगे। प्रथम चरण में डिजिटल क्विज 25 नवंबर से 10 दिसंबर, 2024 तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। इसमें देश में सर्वाधिक मध्यप्रदेश के 1.79 लाख युवाओं द्वारा प्रतिभागिता की गई। द्वितीय चरण में निबंध लेखन प्रतियोगिता में 10 टॉपिक पर ऑनलाईन कुल 1986 निबंध प्राप्त हुए। जिसमें से प्रत्येक टॉपिक से 25 प्रतिभागियों, इस प्रकार कुल 250 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। तृतीय चरण में द्वितीय चरण के चयनित 250 युवाओं द्वारा राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में 10 टॉपिक पर प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें 45 प्रतिभागी चयनित किए गए


भारत मंडपम में करेंगे सहभागिता
 सारंग ने बताया कि अगले और अंतिम चतुर्थ चरण भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रदेश के तृतीय चरण में चयनित 45 प्रतिभागी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 11 व 12 जनवरी, 2025 में सहभागिता के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण में अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे। युवा उत्सव में प्रदेशभर में जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया है। इस वर्ष युवा उत्सव का आयोजन कुल 7 विधाओं यथा समूह लोकगीत, समूह लोकगायन, पेटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन में किया गया था। प्रदेश में युवा उत्सव का आयोजन जिला स्तर पर 18 से 26 दिसम्बर 2024 तक 10,500 प्रतिभागियों के साथ और संभाग स्तर पर 3 से 5 जनवरी 2025 तक 1700 प्रतिभागियों के साथ किया।

विकसित भारत-2047 का लक्ष्य
मंत्री सारंग ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ 6 जनवरी 2025 को किया गया। इसमें 10 संभागों के लगभग 350 प्रतिभागी 7 विधाओं में प्रतिभागिता कर रहे हैं। राज्य स्तर से चयनित प्रदेश का दल 12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव में प्रतिभागिता करेगा। प्रदेश के युवाओं में जागरूकता, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास कर उन्हें विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में उनकी भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed