फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chilly state, temperature at 3.5 degrees in Pachmarhi, 2 years old record broken in Bhopal, cold wave

Bhopal: ठिठुरा प्रदेश, पचमढ़ी में 3.5 डिग्री पारा, भोपाल में 2 साल का रिकॉर्ड टूटा, 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट

Tue, 10 Dec 2024 08:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Dec 2024 08:14 PM IST
सार

बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। पचमढ़ी का पारा 3.5 तक लुढ़क गया है। भोपाल में पिछले दो साल का रिकार्ड टूट गया है। यहां दो साल बाद दिसंबर में 7.5 तापमान दर्ज किया गया। 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Chilly state, temperature at 3.5 degrees in Pachmarhi, 2 years old record broken in Bhopal, cold wave
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। पचमढ़ी और रायसेन में पारा सबसे कम है। अगले 24 घंटे में टेम्प्रेचर और भी लुढ़केगा। वहीं, 11 दिसंबर से प्रदेश में कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाएं भी चलने लगेगी। मंगलवार को दिन भर ठंडी हवाएं चली जिससे दिन में भी ठंड का असर देखने को मिला।
विज्ञापन



इन जिलों कोल्ड वेव चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 दिसंबर को धार, गुना-अशोकनगर में कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। जेट स्ट्रीम हवाएं 12.6 किमी ऊंचाई पर 277 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से चल रही है। इससे एमपी में भी ठिठुरन है। आने वाले दिनों में हवा की ऊंचाई कम हो जाएगी। जिससे पूरे प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ जाएगा।। बर्फीली हवाओं का सबसे ज्यादा असर उत्तरी हिस्से में रहेगा। इनमें ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिले शामिल हैं।
विज्ञापन



भोपाल में दो साल का रिकॉर्ड टूटा
राजधानी भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक ही रात में पारा 4.5 डिग्री लुढक कर 7.8 डिग्री पहुंच गया, जो पिछले दो साल में सबसे कम है। 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 8.6 और 8.8 डिग्री रहा था। इधर प्रदेश के सभी शहरों में तापमान में गिरावट हुई। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां तापमान 3.5 डिग्री पर आ गया। जबकि रायसेन का 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी खासी गिरावट हुई है। इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री तापमान रहा। इसी तरह राजगढ़, नौगांव, उमरिया ऐसे शहर रहे, जहां पारा 7 डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाने आगे कैसा  रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी। कड़ाके की ठंड का यह दौर जनवरी तक बना रहेगा। इन्हीं 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाएं की भी चल सकती है। हालांकि, दिसंबर के पहले ही पखवाड़े में सर्द हवाएं चलने का अलर्ट है। इस बार सबसे ज्यादा ठंड उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में रहेगी। वजह बर्फीली हवाएं सीधे आना है। वर्ष 2014 से 2023 तक के ट्रेंड पर नजर डाली जाए तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होती है। इन पांच बड़े शहरों में पारे में सबसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में होती है। पिछले 10 साल में एक बार टेम्प्रेचर 1.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में यह 4.4 डिग्री और उज्जैन में 2.5 डिग्री तक रहा है। भोपाल और इंदौर में भी टेम्प्रेचर 5 डिग्री से नीचे रहे हैं।


प्रदेश के 8 डिग्री से कम तापमान वाले शहर

शहर        रात का तापमान
पचमढ़ी        3.5
रायसेन        3.6
राजगढ़        5.0
नौगांव         5.5
उमरिया       6.6
गुना,           7.4
मंडला         7.4
धार            7.6
खंडवा        8.0
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed