फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chief Minister Dr. Mohan Yadav met Prime Minister Modi, Chief Minister was on a two-day visit to Delhi

Bhopal: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की भेंट, दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहे मुख्यमंत्री

Sun, 25 May 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 25 May 2025 07:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Bhopal: Chief Minister Dr. Mohan Yadav met Prime Minister Modi, Chief Minister was on a two-day visit to Delhi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। इसके पहले शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग बॉडी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भेंट हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास सार्थक और सफल रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन


मन की बात कार्यक्रम जन संवाद का अनूठा माध्यम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'मन की बात' के 122वीं कड़ी का रविवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "मन की बात" कार्यक्रम का श्रवण करने के बाद कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन संवाद का अनूठा माध्यम है। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक चेतना जागृत करने का अनुपम प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम युवा शक्ति, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने वाला संवाद कार्यक्रम है, जो राष्ट्रवासियों को नई ऊर्जा और दिशा देता है। प्रधानमंत्री के ओजस्वी, प्रेरणादायक और दूरदर्शी विचार राष्ट्र सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित में कार्य करने की सतत प्रेरणा देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री जी को बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार माना। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा भी प्रधानमंत्री को बधाई दी गई। आधुनिक तकनीक की मदद से आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना एक बड़ी उपलब्धि है।


यह भी पढ़ें-खंडवा में महिला का रेप कर निकाल ली बच्चेदानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- मंत्री शाह का यह


मध्यप्रदेश में संपन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर प्रजेंटेशन
नीति आयोग की बैठक में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विकास परक कार्यों और योजनाओं की उपलब्धि विस्तार से सबके सामने रखी गई। बैठक में सभी सहभागियों ने एक स्वर में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश देश की अर्थ व्यवस्था में 2 ट्रिलियन डालर का योगदान देगा। प्रधानमंत्री ने राज्यों से आव्हान किया है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी राज्य अपना-अपना योगदान दें। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान (अन्नदाता), महिला और युवाओं को लाभ दिया जाए। मेड इन इंडिया (स्वदेशी) को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में योजनाएं तैयार की जाएं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में कोरोना जांच को लेकर गफलत की स्थिति, CMHO बोले-हो रही जांच, 15 फीसदी इंफेक्शन के मरीज बढ़े

राष्ट्रीय नेताओं और मुख्यमंत्रियों से मुलाकातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नई दिल्ली प्रवास के दौरान अनेक राष्ट्रीय नेताओं, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मध्यप्रदेश के सांसदगण, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed